एक्सप्लोरर

सैफ के बाद सारा अली खान ने भी लगाई कपिल शर्मा को फटकार, देखें- ये VIDEO

कपिल शर्मा ने सारा अली खान से 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) के रीमेक को लेकर सवाल उठाया, जिसपर एक्ट्रेस ने उल्टा उन्हें ही डांट कर चुप कर दिया।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले सारा और कार्तिक कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस शो में इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बातों-बातों में कपिल ने कार्तिक के सामने सारा से ऐसी बात कह दी जिसके बाद कपिल को सबके सामने माफी मांगनी पड़ी।

सारा और कार्तिक का यह एपिसोड नौ फरवरी को टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल सारा और कार्तिक से सैफ की फिल्म 'लव आजकल' की बात करते नजर आए। वीडियो में कपिल सारा से कह रहे हैं- 'लव आजकल के पहले पार्ट में इनके पापा सैफ ने लीड रोल किया था, दूसरे में आप कर रही हैं। तो हम लोग समझें कि तीसरी में इब्राहिम और चौथी में तैमूर करेगा।'

सैफ के बाद सारा अली खान ने भी लगाई कपिल शर्मा को फटकार, देखें- ये VIDEO

कपिल की बात सुनते ही सारा ने कहा- 'दूसरी में मैं नहीं कार्तिक यह रोल कर रहा है। इसके बाद कपिल ने कहा- 'इस फिल्म में आप हीरोइन हैं और पहले में सैफ सर थे।' जवाब में सारा ने कहा- 'सैफ हीरोइन नहीं थे, आप क्या बोल रहे हो कपिल? इस फिल्म में कार्तिक ने उनकी जगह ली है।' सारा की ये बातें सुनकर कपिल उनसे माफी मांगने लगे। कपिल शर्मा का सारा से माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

'लव आजकल' फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सैफ अली खान का बयान काफी चर्चा में रहा। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ सारा और कार्तिक की जोड़ी को लेकर कहा था, 'मुझे लगता है कि ये दिलचस्प है। दोनों लोकप्रिय सितारे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखने थियेटर्स का रुख करेंगे।' बातों ही बातों में सैफ ने ये भी बताया कि वो साल 2009 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लव आजकल' को काफी पसंद करते हैं। अक्सर वो सारा को यही कहकर चिढ़ाते हैं कि उनकी वाली फिल्म ज्यादा अच्छी है।

सैफ के बाद सारा अली खान ने भी लगाई कपिल शर्मा को फटकार, देखें- ये VIDEO

आपको बता दें, 'लव आजकल' फर्स्ट पार्ट का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था। इसमें सैफ के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के जरिए सारा और कार्तिक पहली बार बड़ी स्क्रीन पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को तमाशा, रॉकस्टार और हाईवे जैसी फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रोमो और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें सारा-कार्तिक के फैन्स ने भी काफी पसंद किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget