एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की मजबूरी! प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर लिया यू टर्न

अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ ही रिवर्ट किए गए दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों के दोबारा प्रमोशन देने का एलान किया है.

लखनऊ. कभी प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ मुखर रहने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब इसी के समर्थन में नजर आने लगे हैं. इसे अखिलेश की मजबूरी कहे या फिर दलित वोट को साधने की नीति. सपा को अब प्रमोशन में आरक्षण पर अपनै स्टैंड बदलना पड़ रहा है. यही वजह है कि उन्होंने सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ ही रिवर्ट किए गए दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों के दोबारा प्रमोशन देने का एलान किया है.

दरअसल, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधियों नेअखिलेश यादव से मुलाकात की थी. मुलाकात में उन्होंने प्रमोशन  में आरक्षण बिल को संसद में पास कराने व पिछड़े वर्गों को भी पदोन्नति में आरक्षण देने की व्यवस्था लागू कराने में मदद करने की मांग की थी. अवधेश ने बताया कि करीब एक घंटे तक इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उनकी सरकार में कुछ गलतियां हो गई हैं.

बता दें कि मायावती सरकार ने राज्य में प्रमोशन में आरक्षण लागू किया था. हालांकि, उत्तर प्रदेश में सत्ता में अखिलेश यादव के आने के बाद करीब 2 लाख दलित कार्मिकों को रिवर्ट किया गया था, जिन्हें मायावती ने प्रमोशन दिया था. अखिलेश सरकार ने आधिकारिक आदेश के जरिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कर्मियों के लिए पदोन्नति को समाप्त कर दिया था, जिसका जमकर विरोध हुआ था. इस मामले को कोर्ट ने संज्ञान लिया था.

क्या है अखिलेश की मजबूरी? प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर यू टर्न लेना अखिलेश यादव की मजबूरी माना जा रहा है. दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अखिलेश को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है. चाचा शिवपाल यादव के सपा छोड़ने और नया दल बनाने के बाद उनकी पार्टी और कमजोर पड़ चुकी है. यही वजह है कि दलितों को साधने के लिए अखिलेश अब प्रमोशन में आरक्षण की वकालत कर रहे हैं. इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि दलितों का मायावती की पार्टी बसपा से मोहभंग हो रहा है. ऐसे में अखिलेश इस मुद्दे के जरिए दलित वोट पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही बीजेपी सरकार : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का हमला, 'चुनाव में BJP को असली वैक्सीन लगाएंगे व्यापारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget