एक्सप्लोरर

बैंक में सुरक्षित नहीं है आपकी गाढ़ी कमाई, जानें- कैसे अपने पैसों को रख सकते हैं सुरक्षित

बैंक की जगब आप अपने पैसों को पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में पैसे निवेश करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अक्सर आपके मन में एक सवाल आता होगा कि पैसों को सुरक्षित कहां रखा जा सकता है। बैंक फ्रॉड की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। खाते से पैसे निकल जाते हैं और बैंक को इसकी जानकारी भी ही नहीं होती है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉपरेटिव बैंक पर छह महीने के लिए लेन देन पर कड़ा नियंत्रण लगा दिया, ऐसे में ग्रााहकों की परेशानी बढ़ गई है।

कुछ ऐसा ही नोटबंदी के बाद भी हुआ था जब ग्राहकों को अपनी जमा पूंजी बैंक में डूबने का खतरा भी सताने लगा है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि पैसे जमा करने के लिए सबसे सुरक्षित कौन सी जगह है....तो चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको दिए देते हैं और जवाब है पोस्ट ऑफिस।

दरअसल, लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि किसी खास परिस्थिति में बैंक में रखी आपकी जमा पूंजी सुरक्षित नहीं होती है। अगर कोई बैंक डिफॉल्‍ट कर जाता है तो उस स्थिति में DICGC यानी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन बैंक कस्टमर्स के सिर्फ 1 लाख रुपये की सुरक्षा की गारंटी देता है। यह नियम बैंक के सभी ब्रांच पर लागू होता है। इसमें मूलधन और ब्‍याज दोनों को शामिल किया जाता है। यानी अगर दोनों जोड़कर 1 लाख से ज्यादा है तो सिर्फ 1 लाख ही सुरक्षित माना जाएगा।

bankmoney

सुरक्षित है पोस्ट ऑफिस बैंक में रिस्क है तो आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं यहां आपके पैसे पर सरकार की गारंटी है।अगर पोस्टल डिपार्टमेंट रकम लौटाने में फेल हो तो पोस्ट ऑफिस के जमा पैसों पर सॉवरेन गारंटी होती है। यानी किसी परिस्थिति में अगर पोस्टल डिपार्टमेंट निवेशकों की रकम लौटाने में फेल हो जाए तो यहां सरकार आगे बढ़कर निवेशकों के पैसों की गारंटी लेती है। यहां किसी भी स्थिति में आपका पैसा नहीं फंसता है। पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा पैसों का इस्तेमाल सरकार अपने कामों के लिए करती है, इसी वजह से इन पैसों पर सरकार गारंटी भी देती है।

फायदे भी ज्यादा पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर ग्राहकों को ब्याज के रूप में फायदा भी ज्यादा मिल रहा है। अलग अलग योजनाओं पर 8.6 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस एफडी

1 साल : 6.9 फीसदी 2 साल : 6.9 फीसदी 3 साल : 6.9 फीसदी 5 साल : 6.9 फीसदी

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम: 8.6 फीसदी

मंथली इनकम स्कीम : 7.6 फीसदी

सुकन्या स्कीम: 8.4 फीसदी

एनएससी: 7.9 फीसदी

किसान विकसस पत्र: 7.6 फीसदी

पीपीएफ: 7.9 फीसदी

bank

बैंक में जमा पैसों का क्या होता है बैंक में जमा पैसों का इस्तेमाल बैंक अपने बिजनेस को बढ़ाने में करते हैं। इन्हीं पैसों से आम लोगों या कॉरपोरेट को लोन दिया जाता है। कई बार बैंक का लोन फंस जाता है या बिजनेस में बड़ा घाटा होता है। ऐसे में ग्रहकों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। तो आप रिस्क फ्री इनकम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
वाराणसी में फिर उफान पर गंगा, 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला
PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, 4000 करोड़ के भूखंड घोटाले से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget