एक्सप्लोरर

गाजीपुर: सामने आई नदी में लाशों के मिलने की सच्चाई, बिहार से जुड़ा है लिंक  

गाजीपुर जिले के बिहार से सटे हुए सीमावर्ती इलाके की लाशों को अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर के सीमावर्ती इलाकों के श्मशान घाट पर लाया जाता था. अधिकतर लोग जलाने के बजाय लाशों का जल प्रवाह कर दिया करते थे. अब जिला प्रशासन ने शवों को यूपी आने से रोक दिया है. 

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सीमा बिहार से लगी हुई है. बिहार से लगी सीमा पर 3 से 4 दिन पहले गहमर इलाके में लगातार लाशों के मिलने का सिलसिला चालू हुआ था. जब प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि गाजीपुर जिले के बिहार से सटे हुए सीमावर्ती इलाके मोहनिया, भभुआ, कैमूर समेत तमाम जिलों की लाशों को अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर के सीमावर्ती इलाकों के श्मशान घाट पर लाया जाता था. जिसमें अधिकतर लोग जलाने के बजाय लाशों का जल प्रवाह कर दिया करते थे. 

शवों को किया जा रहा वापस 
लाशों के जल प्रवाह की जानकारी होने पर गाजीपुर की सीमा जो बिहार को इलाकों से लगी हुई है वहां पर बैरियर लगाकर  लाशों को रोक दिया गया. जिसके बाद से बिहार में हड़कंप मचा हुआ है. एबीपी गंगा की टीम मामले की पड़ताल करते हुए जमानिया तहसील के तलाशपुर गांव पहुंची. जहां जमानिया पुलिस बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर बिहार से आने वाले शवों को वापस करा रही थी. 

कम हुआ शवों के आने का सिलसिला 
स्थानीय लोगों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले दिन जब रोका गया था तब से अब तक करीब 50 से ऊपर शवों को वापस किया गया है. जिसके बाद बिहार में अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई. जिसकी वजह से अब 2 दिनों से लाशों के आने का सिलसिला कम हो गया है. लोगों ने बताया कि बिहार से आने वाली अधिकतर लाशों का परिजन जल प्रवाह किया करते थे जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने शवों को रोकने का निर्णय लिया है.

यूपी में लाशों को आने से रोक दिया गया है
एबीपी गंगा की टीम मामले की पड़ताल करते हुए बिहार के दुर्गावती थाने के ककरैत चेक पोस्ट तक गई. इस दौरान दुर्गावती थाना के थानाध्यक्ष से भी बात हुई. उन्होंने अनऑफिशियल तौर पर इस बात को स्वीकार किया कि यूपी में लाशों को आने से रोक दिया गया है, जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ गई हैं. लोग अब गाजीपुर जिला प्रशासन से बात कर रहे हैं.  

बिहार से शव नहीं आ रहे हैं
जमानिया के दैत्रा वीर श्मशान घाट के व्यवस्थापक से बात की गई तो उसने बताया कि पहले बिहार से प्रतिदिन 25 से 30 शव आते थे. जिसमें से अधिकतर लोग शव को जल प्रवाह किया करते थे. लेकिन अब दो-तीन दिनों से बिहार से एक भी शव नहीं आ रहे हैं. इसकी निगरानी के लिए घाट पर पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Coronavirus Update: सामने आए 15747 नए केस, 312 मरीजों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget