एक्सप्लोरर

मौत से जंग हार गई उन्नाव की बेटी, पिता बोले- दौड़ाकर मारी जाए गोली, बहन ने कहा- नहीं हुआ इंसाफ

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए।

उन्नाव, एबीपी गंगा। आरोपियों द्वारा जिंदा जलाई गई उन्नाव रेप पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद लखनऊ के रास्ते से उन्नाव लाया जाएगा। बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पीड़िता के पिता ने कहना है कि उनकी बेटी के गुनहगारों का हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों जैसा एनकाउंटर कर दिया जाना चाहिए।

गिरफ्तारी से क्या होगा रेप पीड़िता के पिता ने कहा, 'आरोपियों को गिफ्तार कर लेने से क्या होगा। यह तो ऐसे है जैसे जानवरों को जेल में बंद कर दिया। मेरा कहना है कि उनको फांसी दी जाए या फिर एनकाउंटर किया जाए। मुझे दूसरा कोई रास्ता नहीं सूझता। मेरी यूपी के मुख्यमंत्री से मांग है कि एनकाउंटर करवाएं या फिर फांसी दी जाए।'

मौत से जंग हार गई उन्नाव की बेटी, पिता बोले- दौड़ाकर मारी जाए गोली, बहन ने कहा- नहीं हुआ इंसाफ

दौड़ाकर गोली मारी जाए पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की जरूरत नहीं है। हैदराबाद में जो कांड हुआ है, वही सजा मिले। या फिर दौड़ाकर गोली मारी जाए। या फिर फांसी दी जाए। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जलाया। उससे फोन पर बात हुई थी तो उसने बस इतना कहा था कि- सांस चल रही है। मैं समझ गया था कि अब वह नहीं बचेगी। शुक्रवार रात 11.40 पर उसने दम तोड़ दिया।'

मौत से जंग हार गई उन्नाव की बेटी, पिता बोले- दौड़ाकर मारी जाए गोली, बहन ने कहा- नहीं हुआ इंसाफ

सख्त सजा की मांग रेप पीड़िता के भाई ने कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को मौत से कम की सजा नहीं मिलनी चाहिए। पीड़िता के भाई ने कहा, 'मेरे पास कहने को कुछ नहीं बचा है। मेरी बहन अब हमारे बीच नहीं है। मेरी इकलौती मांग यह है कि सभी पांच आरोपियों को कम से कम फांसी की सजा हो।' रेप पीड़िता की बहन ने कहा है कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ। 'इस मामले में आरोपियों के सख्त से सख्त सजा दी जाए। हमारे साथ न्याय नहीं हुआ।'

मौत से जंग हार गई उन्नाव की बेटी, पिता बोले- दौड़ाकर मारी जाए गोली, बहन ने कहा- नहीं हुआ इंसाफ

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बता दें कि उन्नाव के बिहार थाना इलाके में रेप पीड़िता को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जला दिया था। घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget