एक्सप्लोरर

AAP in UP Politics: मनीष सिसोदिया ने रामलला के दरबार में पेश की अर्जी, मांगा ये आशीर्वाद

Manish Sisodia in Ayodhya: मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा है कि वो रामलला के सामने अपनी अर्जी पेश कर चुके हैं. उन्होंने रामलला (Ramlala) से प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर भी मांगा है. 

Manish Sisodia Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब रामलला की शरण में है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने स्वीकार किया कि उन्होंने रामलला (Ramlala) का दर्शन कर यूपी में सरकार बनाने के लिए रामलला के सामने अर्जी पेश की है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के संतों ने मुक्त कंठ से विजय भव का आशीर्वाद दिया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि हनुमान जी और रामलला के सामने पेश होकर यही अर्जी लगाई है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का अवसर दें.

आम आदमी पार्टी को भगवान राम का सहारा 
कुल मिलाकर अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा के नक्शे कदम पर चलती नजर आ रही है. भाजपा ने भी देश और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए रामलला का सहारा लिया तो अन्य पार्टियों को भी लगा कि अब सरकार बनानी है तो रामलला का आशीर्वाद लेना ही होगा. चाहे बसपा हो, सपा हो, कांग्रेस हो या फिर अब आम आदमी पार्टी, सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव के रण में भगवान राम का ही सहारा है.

रामलला के सामने पेश की अर्जी 
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुलकर कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए वो रामलला के सामने अपनी अर्जी पेश कर चुके हैं. उन्होंने रामलला से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर भी मांगा है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवान रामलला की कृपा बनी रही तो उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी बढ़ती जाएगी और जिस तरह से प्रदेश में आम आदमी पार्टी बढ़ रही है चुनाव तक आते-आते और तेजी से आगे बढ़ जाएगी. उसके बाद उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और ऐसी सरकार होगी जो भगवान राम के आदर्शों पर चलकर शासन करेगी, उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर काम करेगी.

केजरीवाल भगवान राम से प्रेरणा लेकर चला रहे हैं सरकार 
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवान राम की कृपा से दिल्ली में ऐसी सरकार चलाने का मौका मिला है. आज पूरे देश में अरविंद केजरीवाल देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जो भगवान श्री राम के आदर्शों पर उनसे प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं. पूरी दुनिया में रामराज की बात होती है लेकिन रामराज की बात करने वाली पार्टी अंत में क्या करती है, ये हम सब जानते हैं. भाजपा पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से भगवान राम के नाम का दुरुपयोग किया है लेकिन, हम भगवान राम से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Aligarh में PM मोदी को याद आया बचपन, कहा- ताले बेचने के लिए गांव आते थे मुस्लिम शख्स

Priyanka Gandhi का आरोप- महिला विरोधी सोच के अगुवा हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget