एक्सप्लोरर

सूर्य देव की बदलती चाल का आपके जीवन पर भी पड़ेगा प्रभाव, जानें- क्या है मकर संक्रांति

सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति भी है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। सूर्य देव का कुंडली में शुभ होना व्यक्ति को मान-सम्मान दिलाता है। सूर्य की स्थिति कुंडली में बेहद मायने रखती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशियों को प्रभावित भी करते हैं। कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ पर अशुभ प्रभाव।

सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति भी है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा...चलिए ये हम आपको बताते हैं।

सूर्य देव की बदलती चाल का आपके जीवन पर भी पड़ेगा प्रभाव, जानें- क्या है मकर संक्रांति

मेष राशि सूर्य का यह गोचर आपके लिए अनुकूल है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति अथवा पदोन्नति हो सकती है।

वृष राशि पिताजी की सेहत बिगड़ सकती है अथवा उनके साथ मतभेद गहरा सकते हैं। इस दौरान आपकी आमदनी में किसी प्रकार की कमी आ सकती है लेकिन यह कमी आने वाले धन लाभ की ओर इशारा कर रही है।

मिथुन राशि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचे। कानून के विरुद्ध किए गए कार्य की सजा मिल सकती हा। शत्रुओं से झगड़ा हो सकता है तथा शारीरिक तौर पर परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान धन संबंधी परेशानी नहीं आएगी। परिवार वालों एवं मित्रों से मतभेद होने की भी संभावना रहेगी।

सिंह राशि सरकारी नौकरी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि मन में बेचैनी रहेगी। आपको अपने मित्रों से किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान को शारीरिक रूप से कष्ट हो सकते हैं तथा आपकी शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।

तुला राशि आपके परिवार में क्लेश की स्थिति रह सकती है। आपकी माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा घर में स्वयं को सबसे ऊपर सिद्ध करने की आपकी प्रवृत्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक राशि सेहत दुरुस्त रहेगी। आपको अपने प्रयासों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कोई पुराना रोग अगर अभी भी चल रहा है तो उससे निजात मिलेगी।

धनु राशि अपनी भाषा में संयम रखें, क्योंकि उसमें कर्कशता बढ़ने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिर में पीड़ा होने की भी संभावना रहेगी।

मकर राशि सेहत नाजुक रहेगी। आपको पेट संबंधित रोग, बुखार आदि होने की संभावना रहेगी। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। धैर्य धारण करना है ताकि स्थितियों का सामना करने के लिए आप सबल रह सकें।

कुंभ राशि किसी कारण से आप अपने परिजनों से दूर जा सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है तथा उनका स्वास्थ्य भी कमजोर होने की संभावना है। आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होने के योग बनेंगे।

मीन राशि लाभ की प्राप्ति के योग हैं। बॉस आपके पक्ष में रहेंगे और इससे आपको विशेष आर्थिक तथा सामाजिक लाभ मिलेगा। परिवार में भी संबंध मधुर रहेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget