एक्सप्लोरर

जटिल कार्यों को सम्मन्न करने वाले होते हैं कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोग, अग्नि से खास रिश्ता

कार्तिक का एक गूढ़ अर्थ ज्वाला भी है और कृतिका नक्षत्र के देवता अग्नि देव है। अग्नि यानी ऊर्जा का समूह। इस नक्षत्र के लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है और इनमें आत्मसम्मान का भाव बहुत ज्यादा होता है।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

कृतिका का नाम भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय से जुड़ा हुआ है। कार्तिकेय देवताओं की दिव्य सेना के सेनापति हैं। कार्तिक शब्द का अर्थ है तीर की नोक, चाकू की नोक, हल का फल। कार्तिक का एक गूढ़ अर्थ ज्वाला भी है और कृतिका नक्षत्र के देवता अग्नि देव है। अग्नि यानी ऊर्जा का समूह। यह शक्ति है। अग्नि जीवन की प्राण ऊर्जा है। जीवन रहने के लिए शरीर का निश्चित तापमान में गर्म रहना अनिवार्य है।

अग्नि के माध्यम से ही हम लोग परमात्मा से संबंध स्थापित करते हैं। पंच तत्वों में अग्नि प्रथम एवं प्रधान है। अग्नि पवित्र है इसीलिए वैदिक संस्कारों अग्नि को साक्षी मानकर संकल्प लिया जाता है। इस नक्षत्र का कुछ अंश मेष राशि में और शेष वृष राशि में आता है। अतः मेष या वृष वाले व्यक्तियों का कृतिका नक्षत्र हो सकता है।

जटिल कार्यों को सम्मन्न करने वाले होते हैं कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोग, अग्नि से खास रिश्ता

कृतिका नक्षत्र वाले व्यक्ति के गुण

इस नक्षत्र के लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है और इनमें आत्मसम्मान का भाव बहुत ज्यादा होता है।

इन्हें जल्दी किसी पर भरोसा नहीं होता और इनका स्वभाव तुनकमिजाज होता है।

इनमें ऊर्जा खूब होती है और कोई भी काम बहुत लगन और मेहनत से करते हैं, इनको बंदिशे पसंद नहीं होती हैं।

प्रेम में इनका भरोसा होता है और रिश्ते बनाने में माहिर होते हैं।

गलत तरीकों या दूसरों की दया से कुछ भी लाभ लेना नहीं चाहते हैं क्योंकि ये लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं।

कृतिका नक्षत्र वाले लोगों को जीवन में बड़े एवं चुनौतीपूर्ण कार्य प्राप्त होते हैं यानी परमात्मा इनके माध्यम से जटिल कार्यों को सम्मन्न कराता है।

यह लोग सदैव लक्ष्य निर्धारित करके ही कार्य करते हैं।

कृतिका वाले व्यक्ति अपने कार्यों को प्रसारित करते रहते हैं और अपने काम का एरिया भी बढ़ाते चलते हैं।

वैसे यह लोग टेक्निकल माइंड के होते हैं और अपने कार्य को कराने हेतु अद्भुत प्रबंधन क्षमता रखते हैं।

कृतिका नक्षत्र वाले व्यक्तियों में कंजरवेटिव प्रवत्ति होती है। जैसे पुरानी मान्यताओं के प्रति इनका लगाव होता है। यह पारम्परिक मान्यताओं को पूरे भाव से मानते हैं उसमें बुद्धि नहीं लगाते है।

इनका विवाह प्रायः स्वयं की मर्जी एवं सहमति से ही होती है। इनका विवाह दबाव में नहीं कराया जा सकता है।

सावधानियां

इस नक्षत्र वाले व्यक्तियों को इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि किसी से भी बात करें तो बहुत ही सभ्यता से करें। प्रायः कृतिका वाले असभ्यता से बात कर जाते हैं जिससे उन्हें ही नुकसान उठाना पड़ जाता है।

राजसिक प्रवृति के साइड एफेक्ट को भी समझना पड़ेगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह नुकसान देय होता है। यानी हर कार्य अपनी मर्जी और मूड से नहीं किये जा सकते हैं।

स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां बरतनी चाहिए। खास तौर से नेत्र, पित्त, गैस्ट्रिक समस्या, दिमागी बुखार, सिर की गर्मी से संबंधित रोग होने की प्रबल आशंका रहती है। कृतिका नक्षत्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना चाहिए।

जटिल कार्यों को सम्मन्न करने वाले होते हैं कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोग, अग्नि से खास रिश्ता

कैसे बढ़ाएं पावर

कृतिका नक्षत्र वालों को अपने नक्षत्र को बलवान एवं पूर्ण प्राप्त करने के लिए गूलर के वृक्ष की सेवा करनी होगी। इसका पौराणिक नाम उदुम्बर है। यह हर स्थान में पाया जाता है, इसको ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लगाया जाता है। यह पंचपल्व में से एक हैं। इसकी लकड़ी का प्रयोग हवन की समिधा में होता है। इसका फल पित्त, उदर, मूत्र रोग एवं जोड़ संबंधी रोगों के लिए लाभप्रद होता है। इस पेड़ के दूध का प्रयोग भी दवाओं में काम आता है। इस वनस्पति की सभी चीजें औषधि में प्रयोग होती है इसीलिए पंचपल्व में इसको स्थान दिया गया है। कृतिका नक्षत्र वालों को अपने उत्तथान के लिए अधिक से अधिक गूलर के पेड़ लगाने चाहिए और रोज जल देना चाहिए। अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना भी करनी चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget