एक्सप्लोरर

फिल्मों की कहानी जैसी है सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की Love Story, जब तोड़ दी थी मजहबी दीवार;राजनीतिक औदे की भी नहीं की थी परवाह

कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी व उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। अपने प्यार के लिए जब सारा और सचिन पायलट ने तोड़ दी थी मजहबी दीवार और राजनीतिक औदे की नहीं की थी परवाह।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 'अगर किसी चीज को पूरे दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'... शाहरुख खान की फिल्म का ये डायलॉग असल जिंदगी में कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की लव लाइफ पर सटीक बैठता है। कैसे पायलट की मोहब्बत में डूबी कद्दावर राजनेता की बेटी ने मजहबी दीवार तोड़ते हुए अपने प्यार को मुकम्मल बनाया।

sara-sachin-lovestory1

लंदन में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई लव स्टोरी

सचिन पायलट की पत्नी सारा अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। लंदन में पढ़ाई के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। तब सचिन पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करने लंदन में थे। इस दौरान सारा अब्दुल्ला से उनकी मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच डेटिंग शुरू हो गई।

sara-sachin-lovestory2

ई-मेल और फोन पर होती रहती थी बात

लंदन में पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद सचिन पायलट दिल्ली लौट आए, लेकिन सारा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन में ही थीं। इस दूरी के बाद भी दोनों के बीच का प्यार बना रहा। ई-मेल और फोन के माध्यम से रोजाना दोनों की बात होती थी।

sara-sachin-lovestory3

तीन साल तक एक-दूसरे को किया डेट

दोनों ने अपने रिश्ते को वक्त दिया और लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने का फैसला लिया। लेकिन ये इतना आसान नहीं था, हिंदी फिल्मों की तरह ही असल जिंदगी में भी सारा और सचिन को अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

sara-sachin-lovestory4

प्यार के बीच आई मजहबी दीवार

दोनों के प्यार की बीच सबसे बड़ा रोड़ा आया मजहबी। सारा मुसलमान थीं और सचिन हिंदू। जब दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवारवालों को बताया, तो दोनों के प्यार के बीच मजहबी दीवार खड़ी हो गई। सचिन के परिवारवालों ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी ये राह आसान नहीं थी।

sara-sachin-lovestory5

दोनों का रिश्ता, परिवार को था नामंजूर

जानकारी के मुताबिक, सारा के पिता फारुख अब्दुल्ला ने तो इस रिश्ते में बारे में बात करने से भी साफ मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। वो अपने प्यार के लिए लड़ीं और अपने पिता को मनाने की पूरी कोशिश की। बताया जाता है कि सचिन से शादी करने के लिए सारा कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन बेटी की आंसुओं से भी पिता का दिल नहीं पिघला और वो नहीं मानें।

sara-sachin-lovestory6

जनवरी 2004 में दोनों ने रचाई शादी

इसके बाद जनवरी, 2004 में सचिन और सारा ने दुनिया की परवाह बिना बगैर शादी कर ली। इस शादी में अब्दुल्ला परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ। हालांकि, सचिन के परिवार ने सारा का पूरा साथ दिया। वक्त आगे बढ़ा और समय के साथ अब्दुल्ला परिवार ने सारा और सचिन के रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

दो बच्चों के माता-पिता हैं सारा- सचिन

गौरतलब है कि सचिन और सारा दोनों ही मजबूत राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। लेकिन राजनीतिक परिवार की मजबूरियों के आगे भी इन प्यार ने घुटने नहीं टेके। यहां तक की दोनों के पिता भी दोस्त थे, दोनों परिवार भी एक-दूसरे से परिचित थे। लेकिन वो कहते हैं न जब प्यार किया तो डरना क्या। सारा और सचिन ने भी ऐसा ही किया और अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाया। आज दोनों के दो प्यारे बेटे हैं। वहीं, कभी सियासत में कदम न रखने की बात कहने वाले सचिन पायलट भी राजनीति गलियारों में अपना अलग धाक जमा चुके हैं। वहीं, सारा का वक्त सामाजिक कार्यों में बिजी रहता है। दोनों को परफेक्ट कमल का टाइटल दिया जा सकता है। दोनों की शादी और प्यार की कहानी किसी फिल्मी स्टाइल वाली शादी से कम नहीं है। कई लोग इनकी शादी को प्यार की मिसाल भी बोलते हैं।

यह भी पढ़ें:

अगर Whatsapp पर भेजा गया मैसेज कर दिया गया है डिलीट, तो ऐसे करें पता क्या होता है Floor Test और क्यों होती है इसकी जरूरत;पहली बार किस सरकार को देनी पड़ी थी ये परीक्षा;जानें पूरा इतिहास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget