एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जानिए कैसा दिखेगा आगरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान 24 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। अपने आगरा प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कैसा दिखेगा आगरा जानिए।

आगरा, नितिन उपाध्याय। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में प्रदेश संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जिसके लिए जिला प्रशासन आगरा ने पूरी तैयारी कर ली है। काफिले के रास्ते में जगह-जगह खास कार्यक्रम होंगे। इसमें रामलीला , रासलीला से लेकर चरकुला और नौटंकी तक का इंतजाम किया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश भर से तीन हजार कलाकार आगरा बुलाए गए हैं।

जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा एयरपोर्ट से ताज के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले खेरिया मोड़ पुलिस चौकी पर 175 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दूसरा नंबर ईदगाह चौराहा, एडीआरडीई चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, मेहर टॉकीज चौराहा , कमिश्नरी कैंप का मोड़ , एएसआइ चौराहा, सैय्यद चौराहा, होटल हावड़ा चौराहा, होटल ट्राइडेंट, टीडीआई मॉल ,कलाकृति चौराहा, ताजखेमा, एयर फोर्स स्टेशन, होटल अमर विलास और होटल रेडिसन के पास में तीन हजार से ज्यादा कलाकार और रास्ते भर तकरीबन 26 हजार स्कूली बच्चे हाथ हिलाकर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का अभिनंदन और वंदन करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जानिए कैसा दिखेगा आगरा

खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल अमर विलास और ताज पूर्वी गेट की दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर है। अमेरिकी राष्ट्रपति इसी मार्ग से गुजरेंगे। इस मार्ग पर 16 जगह बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जहां मंच बनाकर 8 से 10 कलाकार एक साथ प्रस्तुति देंगे। प्रदेश से बुलाए गए तीन हजार कलाकार 22 और 23 फरवरी को आगरा पहुंच जाएंगे और 500 कलाकार राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर रास रचाएंगे।

एयरपोर्ट पर साढ़े तीन सौ कलाकार मयूर डांस करेंगे। जैसे ही ईदगाह चौराहे से डोनाल्ड ट्रंप का काफिला, प्रतापपुरा की ओर जाएगा, तो दोनों और दीवारों पर नमस्ते ट्रंप, आई लव यू ट्रंप जैसी पेंटिंग दीवारों पर दिखेंगी और नरेंद्र मोदी और ट्रंप का हाथ मिलाते हुए भी पेंटिंग जगह-जगह पर बनाई जा रही हैं । अब हम बढ़ रहे हैं। प्रतापपुरा चौराहे से माल रोड ताजमहल की ओर जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचेगा, तो सड़क के दोनों ओर ताजमहल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी और विदेशी पशु पक्षियों की पेंटिंग दीवारों पर देखने को मिलेंगी। जिसके लिए जिला प्रशासन रात दिन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जानिए कैसा दिखेगा आगरा

कलाकृति होते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला शिल्पग्राम और ताज नगरी आगरा का सबसे खूबसूरत होटल अमर विलास पहुंचेगा। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ताज पूर्वी गेट होते हुए मोहब्बत की निशानी ताज में प्रवेश कर जाएंगे। ताज में अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के दौरान कोई भी देशी-विदेशी सैलानी मौजूद नहीं रहेगा। कहीं ऐसा ना हो कि मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ताजमहल के पिछले हिस्से से यमुना को निहारे तो यमुना मुंह चढ़ा रही हो, इसलिए जिला प्रशासन ने एक और तैयारी की है। यमुना की साफ सफाई के साथ-साथ हिंडन बैराज और हरनाल से 950 क्यूसेक पानी यमुना में आ चुका है।

आगरा आने वाले और ताज निहारने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ताज को देखकर वाह ताज कहें, ताज की खूबसूरती के चर्चे करें। इसके लिए हर स्तर पर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 24 फरवरी को आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम में कैसी होगी सुरक्षा आइए आपको दिखाते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स गेट से ताजमहल तक कैसे जाएंगे और कैसी सुरक्षा रहेगी। आइए आपको बताते हैं। आगरा पुलिस ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर दिया है। इस 14 किलोमीटर की दूरी को किस तरीके से डोनाल्ड ट्रंप का काफिला तय करेगा। आपको बताते चलें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में 10 एसपी, 18 एडिशनल एसपी , 75 डिप्टी एसपी , 200 इंस्पेक्टर, 350 सब इंस्पेक्टर, 16 कंपनी सीपीएमएफ और 6000 से अधिक कॉन्स्टेबल तैनात किए जाएंगे। ताजनगरी आगरा में आगामी 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम के प्रस्तावित कार्यक्रम कि अगर हम बात करें तो फोर्स केवल आगरा एयर फोर्स अजीत नगर गेट से लेकर होटल अमर विलास यानी ताजमहल से 500 की दूरी पर ही तैनात रहेगा ।होटल की छतों पर स्नाइपर की तैनाती रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जानिए कैसा दिखेगा आगरा

होटल, दुकान और मकान की छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। आगरा जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले इनपुट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि जहां- जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम का काफिला गुजरेगा। सड़क मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहने के साथ-साथ हवाई मार्ग के रास्ते पर भी हेलीकॉप्टर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।

आगरा एयरपोर्ट खेरिया मोड़ चौराहे से लेकर ईदगाह चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, कैंट चौराहा, टैंक चौराहा , माल रोड कमिश्नरी चौराहा , ताज व्यू चौराहा, शिल्पग्राम और होटल अमर विलास तक निकलने वाली सभी गलियों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को बंद कर देंगे। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला कहीं भी रुके नहीं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले में 70 से अधिक गाड़ियों का काफिला रहने वाला है। इस काफिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेवरेट गाड़ी द बीस्ट कार भी शामिल होगी। सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप का काफिला खेरिया मोड़ चौराहे पर जब पहुंचेगा। उस दौरान कैसी सुरक्षा रहने वाली है। आपको बता दें यहां पर रोड से स्थित बने घरों के ऊपर ढाई सौ सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

जब ईदगाह चौराहे पर जब काफिला पहुंचेगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यहां पर भी छावनी का नजारा देखने को मिलेगा। आगरा पुलिस द्वारा जमीनी सुरक्षा से लेकर हवाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जब डोनाल्ड ट्रंप का काफिला प्रतापपुरा चौराहे को क्रॉस करेगा। तो वहां पर भी सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आएंगे। खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास की दूरी 14 किलोमीटर की है। इस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। अमेरिकी टीम सुरक्षा में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसलिए आगरा एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में आगरा पहुंच चुकी अमेरिकी राष्ट्रपति की एडवांस टीम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निजी सुरक्षा मौजूद होगी।

trump-india-visit1

अब इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ में ताज का दीदार कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक आगामी 24 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल में पहुंचेंगे। जहां कोई भी देशी-विदेशी सैलानी मौजूद नहीं होगा। ताज के अंदर से लेकर ताज के 500 मीटर के चारों ओर सीआईएसएफ और केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। यहां कोई भी सिविल पुलिस का अधिकारी मौजूद नहीं होगा। यानी सुरक्षा ऐसी अभेद होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा ।एसएसपी आगरा बबलू कुमार , आईजी रेंज आगरा ए सतीश गणेश, एडीजी आगरा अजय कुमार आनंद ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है । मगर सुरक्षा के लिहाज से मीडिया के सामने सभी बातों को नहीं रखा जा रहा है जिससे कोई सुरक्षा में सेंध न लगा सके।

ताज का दीदार करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही ताज से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा ऐसी ही रहेगी। इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा और ताज दीदार के बाद एयरपोर्ट जाने तक के समय में फिर एक बार पुलिस रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर शहर को बंद कर देगी। जिससे आवागमन ना रहे।। साथ ही साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के से मिले इनपुट के मुताबिक सुबह से ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम के आगमन से 3 घंटे पूर्व से ही पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी जाएगी । आगरा, मथुरा , फिरोजाबाद, हाथरस , एटा, अलीगढ , मैनपुरी के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों से एडिशनल एसपी और पुलिस फोर्स एक दिन पहले ही डेरा डालेंगी जिसकी ब्रीफिंग आगरा पुलिस लाइन में होगी।

साल 2000 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा आए थे, तो सड़कों पर सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ताजमहल तक बिल क्लिंटन को कुछ नहीं दिखा था, ऐसे में क्लिंटन ने इसे भुतिया शहर (सिटी ऑफ घोस्ट) की संज्ञा दी थी, लेकिन अब २० सालों में तस्वीर बदली हुई है, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की रवायत भी, इस बार उनके स्वागत के पर उत्सव जैसा माहौल नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

'ताज' का दीदार करने का है प्लान, तो ये खबर जरूर पढ़ें; इस वक्त आपकी रहेगी 'No Entry' ट्रंप के Welcome को तैयार इंडिया, जानिए- विदेश यात्रा पर अमेरिका कैसे करता है अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget