एक्सप्लोरर

जानिए- किस जोन में आती है दिल्ली, आखिर क्यों राजधानी में बना रहता है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा?

राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में दूसरी बार सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जानिए दिल्ली किस जोन में आती है।आखिर क्यों राजधानी में भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है?

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास वाले क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार को ये भूकंप दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.7 बताई गई। ऐसी स्थिति बहुत ही कम बार देखने को मिलती है, जब दिल्ली जैसे क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप महसूस किया गया हो। हालांकि, कई ऐसी रिपोर्ट्स का कहना है कि भूकंप के लिहाज से राजधानी दिल्ली बेहद संवेदनशील मानी जाती है।

भारत 4 जोन में है बंटा

इस बीच वैज्ञानिकों ने राजधानी दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के अलग-अलग कारण बताए हैं। बता दें कि मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार, भारत को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है, जिसमें जोन-5 से जोन-2 शामिल हैं। वहीं, जोन-5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील कही जाती है। जिसका मतलब हुआ, जोन-5 वो इलाके हैं, जहां भूकंप आने की सबसे ज्यादा आशंका होती है, जबकि जोन-2 वो इलाका है, जहां भूकंप के आने की सबसे कम आशंका होती है।

दिल्ली किस जोन में है शामिल?

जैसा ही हमने बताया कि भारत में भूकंप को मापने के लिए जोन 2, जोन 3, जोन 4 और जोन 5 में बांटा गया है। जिसमे दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र जोन-4 में शामिल हैं। जोन-4 वो इलाके होते हैं, जहां 7.9 तीव्रता तक के भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं। इस जोन-4 में दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार और बंगाल के कुछ इलाके भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि भूकंप को लेकर हमेशा ही ये सलाह दी जाती है कि ऐसी स्थिति में तुरंत घर से बाहर निकलकर मैदानी इलाके में आ जाएं। हालांकि, कोरोना वायरस के संकट के चलते देश में लॉकडाउन है। जिसका मतलब है किसी को भी सड़क पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। हालांकि, अगर भूकंप के दौरान कोई विकट स्थिति महसूस करते हैं, तो बाहर निकलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिए, क्योंकि कोरोना को हराने का एकमात्र तरीका इस वक्त सामाजिक दूरी के अलावा और कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद का करा रखा है ट्रेन का टिकट, उनके लिए क्या है रेलवे का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget