एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet Expansion: जानें योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के बारे में, पढ़ें पूरा प्रोफाइल

Ministers Profile: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में 6 से 7 चेहरों को जगह मिल सकती है. इनमें जितिन प्रसाद बड़ा नाम हैं और यूपी में बड़ा ब्राह्मण चेहरा भी हैं.

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में आज यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसके लिए राजभवन में तैयारियां चल रही हैं. जानकारी के मुताबिक, छह से सात मंत्री योगी कैबिनेट में शामिल किये जा सकते हैं. संभावित मंत्रियों की बात करें तो इनमें धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, जितिन प्रसाद, संगीता बलवंत बिंद, छत्रपाल गंगवार, संजय गौड़ के मंत्री बनने की संभावना है. इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को भी जगह मिल सकती हैं.

वहीं, संगीता बलवन्त बिंद की बात करें तो गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं. पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं. पहली बार विधायक चुनी गई हैं. छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं. संगीता युवा नेता हैं और करीब 42 साल की हैं.

संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गौड़ सोनभद्र जिले की ओबरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. वे अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं. पहली बार विधायक चुने गए हैं और बीजेपी के युवा नेता हैं और करीब 46 साल के हैं.

जितिन प्रसाद की बात करें तो वे हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी आए हैं. यूपी में ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता हैं. इससे पहले दो बार सांसद रहें, यूपीए एक और दो में केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहें हैं. 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनें. 2008 में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए.

2009 में परिसीमन के बाद धौरहरा से लड़े और दूसरी बार सांसद बने. यूपीए 2 में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और मानव संसाधन विभाग में राज्यमंत्री रहें. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में धौरहरा से चुनाव हारे. 2017 के विधानसभा चुनाव में शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव हारे. इनके पिता जितेन्द्र प्रसाद भी 4 बार शाहजहांपुर के सांसद रहे. राजीव गांधी और पी.वी.नरसिम्हा राव के राजनितिक सलाहकार रहे हैं. जितेन्द्र यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे थे. जितेन्द्र प्रसाद 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था.

धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं. जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने. ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं. वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं. प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं.

छत्रपाल सिंह गंगवार जिनकी मंत्री बनने की संभवना है वे, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे. ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं. 1980 से RSS में हैं, RSS के प्रचारक रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

Poor Roads in Ghaziabad: सड़कों के गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, गाजियाबाद में जानलेवा होते जा रहे हैं खस्ताहाल रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget