एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बाईपास में डाले गए ह्यूम पाइप को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, फसल खराब करने का लगाया आरोप

Uttarakhand News: खटीमा बाईपास में लगाया जा रहे ह्यूम पाइप को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के नाम पर उनके खेतों को जलमग्न किया जा रहा है.

Khatima News: खटीमा (Khatima) में निर्माणाधीन बाईपास के ऊंचा होने के कारण बाईपास के किनारे हो रहे जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए एनएचएआई (NHAI) द्वारा पांच स्थानों को चिन्हित किया गया. लेकिन जल निकासी के लिए बाईपास में लगाया जा रहे ह्यूम पाइप को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निकासी के नाम पर उनके खेतों को जलमग्न करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा है.   

बारिश की वजह से हुआ जलजमाव

दरअसल उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाईपास की घोषणा की गई थी. आठ किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण लगभग पूरा होने को है. लेकिन इस बार की बरसात में बाईपास के किनारे खेतों में भारी जल भराव हुआ था. ग्रामीणों द्वारा जल निकासी की स्थानीय प्रशासन से मांग की गई थी. जिस पर एनएचएआई द्वारा पूरे बाईपास में पांच जगह पर बड़े-बड़े ह्यूम पाइप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है.

Lakhimpur Kheri Case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के कई नेता, दो लाख रुपये की दी आर्थिक मदद

पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं को उठाया

वहीं आज जैसे ही निर्माणाधीन कंपनी के द्वारा जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप साइट पर डाले गए.तभी स्थानीय ग्रामीणों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया और जल निकासी के लिए किया जा रहे कार्य को रुकवा दिया. ग्रामीण महिलाओं द्वारा कार्य स्थल पर धरना देने और हंगामा करने की सूचना पर मौके पर पहुंची भारी पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं माने. जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर कार्यस्थल पर धरना देकर बैठे ग्रामीण महिलाओं को पुलिस ने मौके से उठाया.

ग्रामीणों ने लगाया फसल खराब करने का आरोप

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि एक तो हाईवे काफी ऊंचा बना दिया गया है. जिससे उनके खेत काफी नीचे हो गए हैं जिस कारण जलभराव हो रहा है. वहीं उनके खेतों के आगे से ह्यूम पाइप लगाकर जल निकासी की जा रही है जिससे सारा जल उनके खेतों में भर जाएगा और उनकी फसल खराब हो जाएगी. वहीं खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर ही एनएचएआई द्वारा ज्यादा जलभराव वाले पांच स्थानों को चिन्हित कर उस जगह पर ह्यूम पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है. जिस का विगराबाग ग्राम के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. जिस कारण पुलिस की मौजूदगी में दोबारा से काम शुरू करवाया जा रहा है.

Uttarakhand Politics: आप नेता जोत सिंह बिष्ट का कांग्रेस और BJP पर हमला, भर्ती घोटाले को लेकर कही ये बड़ी बात

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget