एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: भूपेंद्र चौधरी ने जयंत चौधरी को बताया सीजनल नेता, कहा- 'दंगों के दौरान कहां थे नेताजी'

Muzaffarnagar News: भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और योगी जी के नेतृत्व में खतौली, रामपुर और मैनपुरी में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और बीजेपी तीनों सीटों पर बड़े अंतर से जीतेगी.

Khatauli Bypoll: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) खतौली में पहुंचे जहां उन्होंने खानपुर गांव में पहुंचकर प्रभावी मतदाता संवाद को संबोधित किया. इस दौरान मंच से बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें सीजनल कह डाला. उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सीजनल लोग दंगों के दौरान कहां गायब हो गए थे. बाद में वे भाईचारा कायम करने आ गए. भाईचारा तो उस वक्त भी कायम हो सकता था जिस वक्त घटनाएं हुईं.

रामपुर में दंगाइयों के आंसू पोंछने गए हैं जयंत

उन्होंने कहा कि जब उस वक्त पीड़ितों के जख्मों पर मलहम लगाने नहीं आए तो आज किसका भाईचारा कायम करने आए हैं. रामपुर उपचुनाव के लिये वहां प्रचार करने गए जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं मुजफ्फरनगर दंगों में किस पार्टी और कौन लोग दोषी थे, हमारा भाई आज उन्हीं के आंसू पोंछने और उनकी के लिए रोने गया है. उन्होंने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में आजम खान रामपुर से सांसद बने. उन्होंने सोचा की सपा की सरकार आएगी तो फिर से गुंडागर्दी करेंगे, दादागिरी चलाएंगे.

खतौली, रामपुर और मैनपुरी में बड़े अंतर से जीतेगी बीजेपी

मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चाहे खतौली हो या मैनपुरी बीजेपी के कार्यकर्ता सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. पीएम मोदी और योगी जी के नेतृत्व में खतौली, रामपुर और मैनपुरी में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और बीजेपी तीनों सीटों पर बड़े अंतर से जीतेगी.

जयंत चौधरी को सीजनल कहने पर उन्होंने कहा कि 9 महीने चुनाव के हो गए हैं, इस बीच नेताजी कहां थे. सीजनल लोग आएंगे और चुनाव में अपनी बात कहेंगे अब ऐसा नहीं होग. उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जो चुनाव आ गए कम से कम उनके दर्शन तो हो गए. अगर चुनाव न होते तो वह ढूंढ़ने से भी नहीं मिलते. बता दें कि मैनपुरी और रामपुर के साथ यहां भी पांच दिसंबर को मतदान होना है.

यह भी पढ़ें:

UP News: दस महीने बाद जेल से बाहर आए सपा विधायक नाहिद हसन, गैंगस्टर एक्ट में हाईकोर्ट से मिली जमानत

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget