एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: जयंत चौधरी ने खतौली में की ताबड़तोड़ सभाएं, गन्ने का रेट घोषित नहीं करने को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

UP News: मदन भैया को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा हमने जनता से फीडबैक लेकर उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने कहा कि हमने खतौली की जनता के हित में फैसला लिया है.

Khatauli Bypoll: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद की खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Assembly Seat) पर होने जा रहे चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार के लिए मैदान में उतर चुकी हैं. इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) रविवार को अपने प्रत्याशी मदन भैया के प्रचार के लिए खतौली पहुंचे जहां उन्होंने ताबतोड़ 11 गांव में नुक्कड़ सभाएं कीं.

बीजेपी पर जमकर बरसे जयंत
इन नुक्कड़ सभाओं के दौरान जयंत चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. चौधरी ने कहा कि आज गन्ने का भाव घोषित क्यों नहीं हुआ है, सबसे बड़ा सवाल आज लोगों की जुबान पर यही है. हम चाहते हैं कि 5 तारीख में ऐसा रिजल्ट आए कि गन्ने का भाव अपने आप ही घोषित हो जाए.

अभिषेक चौधरी के बीजेपी ज्वॉइन करने पर क्या बोले
वहीं टिकट न मिलने पर अभिषेक चौधरी द्वारा बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो आदमी विचारधारा से जुड़ा हुआ हो वह धैर्य का परिचय दे, यह न सोचे कि मुझे क्या मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी कुर्बानी भी देनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि लंबी सोच रखेने वाला आदमी ही टिक पाता है और यही सिद्धांत सभी पार्टी पार्टियों पर भी लागू होता है. पार्टियां उसे आगे बढ़ाती हैं जो लंबे समय तक टिका रहे. 

जनता से फीटबैक लेकर खड़ा किया उम्मीदवार
उन्होंने कहा, "मदन जी का अपना अनुभव है, अपना परिचय है, ये चार बार विधायक रह चुके हैं. जनता ने जो फीडबैक हमें दिया उस फीडबैक के आधार पर हमने निर्णय लिया है. हमने खतौली की जनता के हित में फैसला लिया है." लोकदल प्रत्याशी मदन भैया महिलाओं से पिटकर जाएंगे वाले विक्रम सैनी के बयान पर जयंत चौधरी ने कहा अब किसी की पिटाई नहीं होती है, लोकतंत्र में जनता के हाथ में ताकत है, वह वोट करेगी.

अब तक घोषित नहीं हुआ गन्ने का रेट
जयंत चौधरी ने आगे कहा, "अब आप किसी को पीटने की बात क्यों सोच रहे हैं. हम तो सोच नहीं रहे हैं और ना हम कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस सीट पर 50 प्रतिशत महिला मतदाता है, वे हमारी माताएं हैं, बहने हैं, हमारी मतदाता हैं. हम उसी तरीके से उनका आदर करते हैं, सम्मान करते हैं. हम चाहते हैं कि वह घर से निकलें और मतदान करें. उन्होंने आगे कहा कि गन्ने का रेट अभी घोषित नहीं हुआ है, पिछले साल तो इस समय से डेढ़ महीने पहले ही गन्ने का रेट घोषित हो चुका था तब सरकार को चुनाव का डर सता रहा था, लेकिन अब वे रेट घोषित नहीं कर रहे हैं." 

यह भी पढ़ें:

Khatauli By election 2022: खतौली उपचुनाव से पहले नया मोड़, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी के पूर्व विधायक की सजा पर लगाई रोक

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget