एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकार करेंगे परफॉर्म, भव्य होगी श्रीरामलीला

Ram Temple News: श्रीरामलीला मंचन के लिए 14 से ज्यादा देशों से आने वाले इन कलाकारों के ठहरने का इंतजाम लखनऊ में किया जाएगा. कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे.

Ram Mandir Inauguration: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हैं. वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशी मेहमानों के आने से यह अयोजन भव्य होगा ही, लेकिन अब इसे और खास बनाने की कोशिश शुरू है. भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को और खास बनाने के लिए विदेशी धरती पर जन्मे और उसी संस्कृति में पले-बढ़े 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला का मंचन कर भारतीय संस्कृति को पुष्ट करेंगे. 17 से 22 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस मंचन से श्रीरामलला का अभिनन्दन भी होगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीरामलीला मंचन का आयोजन होगा. 14 से अधिक देशों के कई दर्जन विदेशी कलाकार इसके भागी बनेंगे. भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बनते हुए इसे पुष्टता प्रदान करेंगे. अयोध्या के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक और महासचिव शुभम मालिक के मुताबिक जिन देशों के कलाकार श्रीरामलीला मंचन में हिस्सा लेंगे, उनमें रूस, मलेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इजरायल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार शामिल हैं. हालांकि इनकी कलाकारी में इनके देशों की सांस्कृतिक झलक दृष्टव्य होगी. 

पहली बार विदेशी कलाकार करेंगे अभिनय

उन्होंने बताया कि विदेशी धरती से आये कलाकारों के ठहरने का इंतजाम लखनऊ में होगा. सुभाष मालिक और शुभम मालिक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि इन 14 देशों के कलाकार इस बार अयोध्या की रामलीला में काम करेंगे. ऐसा पहली बार होने जा रहा है. किसी भी श्रीरामलीला में इतने विदेशी कलाकार अभिनय करेंगे. 

योगी सरकार के मंत्री होंगे शामिल

अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी), महासचिव शुभम मालिक की अगुवाई में पदाधिकारियों का एक दल संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर चुका है. उनको अयोध्या की श्रीरामलीला की तैयारियों के बारे में बताया और उन्हें इसमें शामिल होने का न्योता भी दिया है. मंत्री ने किसी एक दिन इस श्रीरामलीला मंचन को देखने की हामी भी भर दी हैं.

विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामलीला

बता दें कि अयोध्या की श्रीरामलीला, विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामलीला है. इस श्रीरामलीला के मंचन को वर्ष 2023 में 32 करोड़ लोग, दुनिया के कोने-कोने से देख चुके हैं. ज्ञातव्य हो कि इस विश्व प्रसिद्ध श्रीरामलीला का उद्भव, कॉरोना काल 2020 में हुआ था. तबसे हर वर्ष अयोध्या में श्रीरामलीला होती आई है. 

ये भी पढ़ें- 

Pratapgarh News: शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget