एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'रामलला विराजमान होंगे तो हनुमानजी गदा लेकर घूम रहे होंगे..', उद्धव ठाकरे पर केशव मौर्य का पलटवार

Keshav Prasad Maurya News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार किया और कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

Keshav Prasad Maurya on Uddhav Thackeray: राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बयान के बाद सियासत गरमा गई है. उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के उद्घाटन के समय गोधरा (Godhra) जैसी घटना की आशंका जताई थी, जिसके बाद बीजेपी (BJP) उन पर हमलावर है. इस पूरे विवाद पर अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. यूपी में अब वो समय खत्म हो गया है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "जब रामलला अपने जन्मस्थान पर 500 साल बाद विराजमान होंगे. तो किसी को खरोंच भी नहीं आएगी. उत्तर प्रदेश की कानून और व्यवस्था एकदम चुस्त और दुरुस्त है. पुलिस हर समय सजग और सतर्क है. उन्हें इस तरह का बयान देने के लिए माफी मांगनी चाहिए. हमारा प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है. गुंडागर्दी से मुक्त प्रदेश है. जो इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले हैं उन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश में अब वो युग समाप्त हो गया है.

उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार

डिप्टी सीएम ने कहा कि "अब यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहा है. गरीब कल्याण पर आगे बढ़ा है. श्री रामलला के मंदिर पर फैसला आया तब कुछ नहीं हुआ, भव्य मंदिर बन रहा है तब कुछ नहीं हुआ.. भूमि पूजन हुआ तब कुछ नहीं हुआ, जब रामलला विराजमान होंगे तो हनुमान जी चारों तरफ गदा लेकर घूम रहे होंगे.''

जानें- उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?

दरअसल उद्धव ठाकरे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान गोधरा जैसी घटना की आशंका जताई थी, उन्होंने कहा था कि "आने वाले दिनों में राम मंदिर का उद्घाटन होगा. संभावना है कि उद्घाटन के लिए देशभर से कई हिंदुओं को बुलाया जाएगा और समारोह खत्म होने के बाद लोगों के लौटने पर वे गोधरा कांड जैसा कुछ कर सकते हैं." आपको बता दें राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होने जा रहा है, जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. 

UP Politics: घोसी की हार का जिम्मेदार ठहराए जाने पर ओम प्रकाश राजभर को आया गुस्सा, जल्द उठा सकते हैं ये कदम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget