एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मोदीजी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान', अखिलेश यादव के बयान केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

UP Politics: पीएम मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ये याद रखें कि पीएम मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं.

Keshav Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा फिर से चुनाव जीतेगी और ‘‘सपा की गुंडागर्दी’’ फिर हारेगी,

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर कहा, ‘‘सपा मुखिया अखिलेश यादव जी ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. ''

मौर्य ने इसी पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव (लोकसभा-विधानसभा) जीती और अब 2024 में भी जीतेगी! सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी! मोदी जी का अपमान,नहीं सहेगा हिन्दुस्तान! फिर एक बार मोदी सरकार.''

अखिलेश यादव ने की थी हिटलर से तुलना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी का नाम लिए बगैर इशारों में उनकी तुलना हिटलर से की थी. अखिलेश यादव ने कहा था, ‘‘जो लोग 2014 में (सत्ता में) आए थे, वे 2024 में (सत्ता से बाहर) जाने वाले हैं। कभी, 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका. तो, अब इनके भी (स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर इशारा करते हुए) 10 साल भी पूरे हो गए हैं.’’

एडोल्फ हिटलर दो अगस्त 1934 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का फ्यूहरर (नेता) था. वह 30 जनवरी 1933 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का चांसलर रहा. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी हताशा दिखाता है और वह 2024 में भाजपा को हराने का जो सपना देख रहे हैं वह मुंगेरीलाल के सपने जैसा है. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक हार दी है और यह सिलसिला 2024 ही नहीं ,आगे भी जारी रहने वाला है.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में इस बार सपा उत्तर प्रदेश से पूरी तरह सफा हो जाएगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है. गठबंधन सहयोगी एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं तो हताशा में मानसिक संतुलन खो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के विषय में जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.''

Lok Sabha Chunav: क्या अमनमणि त्रिपाठी महाराजगंज में लगा पाएंगे कांग्रेस का बेड़ा पार? जानें- क्या है सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget