एक्सप्लोरर

Caste Census: सीएम योगी के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य का जातीय जनगणना पर बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठी जातिगत जनगणना की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार इसे नहीं कराने वाली है. उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है.

Caste Census: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग रखी थी. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बताया गया कि राज्य में सरकार इस तरह की कोई जनगणना नहीं करा रही है. वहीं जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साफ किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष जातिगत जनगणना के तहत अपना एजेंडा तय करना चाह रही है.

इस पर मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'जो जातिगत न्याय नहीं कर सकते हैं, वह जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं.'

यूपी की सभी लोकसभा सीट जीतने का दावा

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सत्ता में रहते हुए ऐसे लोग कुम्भकर्ण की नींद सोते हैं और सत्ता से बेदखल होने पर 2024 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करने के लिए जातिगत जनगणना के मुद्दे को उठा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 2024 का एजेंडा पूरी तरह से तय है और इसके साथ ही बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को बीजेपी गठबंधन ही जीतने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में 2019 का भी रिकॉर्ड टूटने जा रहा है. जिसके साथ ही माननीय नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

जातिगत जनगणना को मुद्दा बना रही सपा

बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जातिगत जनगणना को कराए जाने की बात कही थी. वहीं 2024 लोकसभा चुनाव के लिए यह समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा बनता नजर आ रहा है. जिसे लेकर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य संग्राम यादव ने सवाल उठाया था. इस पर सीएम योगी ने जवाब देते हुए इसे नकार दिया था.

यह भी पढ़ेंः
UP Monsoon Session 2023: यूपी में हो रहे निवेश पर सपा ने उठाया सवाल, योगी के मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget