एक्सप्लोरर

'कल्याण सिंह के निधन पर सपा ने सामान्य शिष्टाचार निभाने की जहमत नहीं उठाई'- केशव प्रसाद मौर्य

पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला.

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न बीजेपी नेताओं ने उन्हें याद किया. इस दौरान लखनऊ में द्वितीय हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ के निधन पर अंतिम विदाई में भी सपा ने सामान्य शिष्टाचार निभाने की ज़हमत नहीं उठाई. ऐसे में 2027 और 2029 के चुनावों में अखिलेश यादव की सपा का सूपड़ा साफ़ करने का संकल्प ही ‘बाबू जी’ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.'

वहीं कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'गरीबों, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रबल संरक्षक, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.उनकी पुण्यतिथि पर मनाये जाने वाले हिन्दू गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'

UP Politics: चंद्रशेखर ने किया आंदोलन का ऐलान तो अखिलेश यादव ने दिया साथ! 368 पदों की भर्ती होगी कैंसिल?

कौन थे कल्याण सिंह
गौरतलब है कि कल्याण सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी थी. हालांकि तब कारसेवकों द्वारा अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद के ढांचे का गुंबद गिराए जाने के बाद, उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को हुई इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

कल्याण सिंह 1997 में यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन, वह महज दो साल ही इस पद पर रहे. वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे. कल्याण सिंह को प्यार से लोग 'बाबूजी' बुलाते थे. उनके बेटे राजवीर सिंह दो बार बीजेपी के सांसद रहे चुकी हैं, जबकि राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget