एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- पहले चरण में BJP जीत रही है इतनी सीटें, सपा-बसपा की निकल गई हवा

Keshav Prasad Maurya In Banda: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चरण में ही भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है सपा और बसपा की हवा निकल गई है. बीजेपी ने बुंदेलखंड में पूरी ताकत झोंक दी है.

Keshav Prasad Maurya on SP-BSP: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बांदा में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं की. इस मौके पर वो जमकर सपा और बसपा पर बरसे. उन्होंने सपा सरकार में कानून की बदहाल व्यवस्था और बिजली को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी और अब बिजली जाती नहीं है. यही नहीं मौर्य ने कोरोना काल में केन्द्र और राज्य सरकार के कामों की भी जमकर तारीफ की. 

बीजेपी के समर्थन में मांगे वोट

केशव मौर्य लगभग 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से बबेरू पहुंचे जहां उन्होंने बबेरू से भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया और इसके बाद उन्होंने अतर्रा में सभा की भाजपा के समर्थन में वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि 2017 में बुंदेलखंड में सभी जगह कमल का फूल खिलाया था और कमल का फूल खिलने के बाद हमने भी अपनी तरफ से बुंदेलखंड को कमल की तरह खिलाने के लिए कोई कसर नहीं रखी है. उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा दौरा बुंदेलखंड का किया है.

सपा-बसपा पर साधा निशाना

केशव मौर्य ने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी और भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं है. सपा, बसपा की सरकार में रिश्वत देने के बाद लोगों को नौकरी मिली और हमारी सरकार में 5 साल में साढ़े 4 लाख लोगों को ईमानदारी के साथ बिना घूस के नौकरी देने का काम किया है. कोरोना काल में यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया गया है. पहले सपा, बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्यों के लिए आने वाले पैसे को वो खा जाते थे लेकिन मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा न मैं खाऊंगा और ना खाने दूंगा और जो खाया है उसे निकाल कर गरीबों और किसानों में बांट दूंगा. 

केशव मौर्य का बड़ा दावा

इस दौरान केशव मौर्य ने दावा किया कि 2014 और 2017 की तरह फिर से बुंदेलखंड में कमल का फूल खिलेगा और यूपी में 300 से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है सपा और बसपा की हवा निकल गई है. बीजेपी ने बुंदेलखंड में पूरी ताकत झोंक दी है. 2017 में यहां की सभी 19 सीटें भाजपा की झोली में गई थी. इस बार भी भाजपा यही इतिहास दोहराना चाहती है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: फर्रुखाबाद में CM योगी और अखिलेश यादव पर बरसे ओवैसी, कर दिया ये बड़ा एलान

Uttrakhand Election: सीएम पुष्कर धामी ने मां और पत्नी गीता धामी के साथ किया मतदान, इन दिग्गजों ने भी डाला वोट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
गीता सिंह बनीं BJP महिला मोर्चा की अमेठी जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी
गीता सिंह बनीं BJP महिला मोर्चा की अमेठी जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget