एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'इजरायल-हमास युद्ध में टांग न अड़ाए कांग्रेस', केशव मौर्य प्रसाद बोले- देश के मुसलमानों को...

Keshav Maurya Prasad: इजरायल हमास के युद्ध को लेकर कांग्रेस न तो खुलकर इजरायल का समर्थन कर रही है और न ही विरोध, जिसे लेकर अब केशव मौर्य ने कांग्रेस पर हमला किया है.

Keshav Prasad Maurya News: इजरायल हमास के बीच चल रही जंग पर कांग्रेस (Congress) के रुख को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है ताकि वो मुसलमानों को अपनी तरफ कर सके. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की ऐसी ही तुष्टिकरण की नीति की वजह से आज इतना बुरा हाल हो गया है. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि इजरायल-हमास के युद्ध में कांग्रेस बेवजह अपनी टांग अड़ा रही है. हमास का समर्थन इसलिए ताकि देश के मुस्लिमों को अपना वोट बैंक बना सके. इस तुष्टिकरण की राजनीति ने उसे हाशिए पर पहुंचाया है. फिर भी वह आदत से बाज नहीं आ रही है.

इजरायल-हमास के संघर्ष पर सोनिया गांधी का लेख

केशव प्रसाद मौर्य की ये पोस्ट ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने इजरायल और हमास के युद्ध को लेकर एक आर्टिकल लिखा है. इस आर्टिकल में कांग्रेस नेता ने इजरायल पर हमास के हमले की निंदा की है तो वहीं ये भी कहा कि सभ्य दुनिया में हिंसा की कोई जगह नहीं है. उन्होंने आगे लिखा कि गाजा पर इजरायली सेना के हमले की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं. जिसकी वजह से बड़ी संख्या में बेगुनाह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत हजारों लोगों की मौत हो रही है. गाजा में जरुरतमदों को मानवीय सहायता भी नहीं मिल पा रही है. ये अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी है.

कांग्रेस ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

दरअसल इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से संघर्ष चल रहा है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जब तक वो हमास का खात्मा नहीं कर लेंगे तब तक उनके हमले जारी रहेंगे. भारत सरकार ने भी इजरायल के प्रति अपना समर्थन दिया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. वो न तो खुलकर फिलिस्तीन का विरोध कर रही है और न ही इजरायल का समर्थन. जिसकी वजह से बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा के साथ आएंगे केशव देव मौर्य? इस बयान से बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget