एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा के साथ आएंगे केशव देव मौर्य? इस बयान से बढ़ी हलचल

Keshav Dev Maurya News: केशव देव मौर्य के महान दल ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. अब पार्टी चीफ ने अखिलेश यादव की तारीफ की है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में सियासी हलचल बढ़ती जा रही है. नेताओं का एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला चल रहा है. साथ ही और भी कई नेताओं के दल बदलने की अटकलें तेज हैं. इसी बीच महान दल के चीफ केशव देव मौर्य को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इकाना स्टेडियम को लेकर की गई उनकी पोस्ट के बाद उनके फिर से अखिलेश यादव के साथ जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. 

दरअसल, अखिलेश यादव लखनऊ के इकाना स्टेडियम को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. सपा चीफ का कहना है कि उनकी सरकार ने प्रदेश को वर्ल्ड क्लास स्टेडियम दिया और बीजेपी इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. इकाना में बीते दिन ही भारत और इंग्लैड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच हुआ है जिसमें भारत को जीत मिली. अखिलेश यादव भी ये मैच देखने गए थे.   

केशव देव मौर्य ने की अखिलेश की तारीफ

अब केशव देव मौर्य ने स्टेडियम को लेकर अखिलेश यादव की तारीफ की है. उन्होंने भारतीय टीम की जीत पर बधाई देते हुए सोमवार (30 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समाजवादी पार्टी के शासन काल में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की देखरेख में बने दुनिया के बेहतरीन स्टेडियम में से एक, इकाना स्टेडियम लखनऊ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया. जीत के हीरो, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, बुमराह सहित पूरी टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई." 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किया गठबंधन

केशव देव मौर्य की पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन भी किया है. इस बारे में केशव देव मौर्य ने कहा था, "सपा-महान दल में पुनः गठबंधन, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी और महान दल के बीच में चुनावी गठबंधन हो गया है. महान दल परिवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दिल से आभार व्यक्त करता है." 

गौरतलब है कि केशव देव मौर्य ने साल 2008 में महान दल की स्थापना की थी. महान दल का दावा है कि उसे मौर्य, शाक्य, कुशवाह, सैनी और कम्बोज जैसे अन्य पिछड़े वर्गों का समर्थन प्राप्त है. हालांकि, पार्टी अब तक चुनावी पैठ बनाने में विफल रही है. उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में महान दल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में था. 

ये भी पढ़ें- 

PGI में बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे के निधन पर निदेशक को चेतावनी, ब्रजेश पाठक ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
गोरखपुर: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, यूपी चुनाव से पहले BSP कार्यकर्ताओं को दी यह बड़ी सलाह
कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, यूपी चुनाव से पहले BSP कार्यकर्ताओं को दी यह सलाह
Bareilly News: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बरेली: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Sitapur News: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget