एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, जानें- 4 दिनों में कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन?

Char Dham Yatra 2022: इस बार केदारनाथ यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले चार दिनों में ही 75 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं. जिससे व्यापारी काफी कुश हैं.

Kedarnath Yatra Broke All Records: उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस बार केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. पिछले चार दिनों में अब तक 75 हजार के करीब तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल 2019 की यात्रा का रिकार्ड टूट जायेगा. इस बार हर दिन भोले के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा पड़ावों में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं और हो भी क्यों न, आखिर केदारघाटी (Kedarghati) की 60 फीसद आबादी केदारनाथ यात्रा पर ही निर्भर करती है. 
 
केदारनाथ यात्रा में टूटे सारे रिकॉर्ड
पिछले दो साल तक कोरोना महामारी (Corona) के कारण चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर बुरा असर पड़ा है. ऐसे में इस बार की यात्रा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. हर दिन बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर यात्रा मार्गो पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी यात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है. वर्ष 2019 की यात्रा में जहां पहले दिन नौ हजार व दूसरे दिन सात हजार और तीसरे दिन आठ हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं इस बार केदारनाथ धाम में पहले दिन 23,512 दूसरे दिन 18,212 और तीसरे दिन 17,749 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जबकि चौथे दिन सोमवार दोपहर तक 16 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल गये थे. 
 
इतने श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद इन चार दिनों में लगभग 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं. ऐसे में हर दिन बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख यात्रा पड़ावों में व्यवसाय कर रहे व्यापारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. केदारघाटी की 60 प्रतिशत आबादी केदारनाथ यात्रा पर निर्भर रहती है. छः माह यात्रा में रोजगार करने के बाद यहां के लोग सालभर का गुजारा करते हैं. दो साल तक कोरोना महामारी के कारण केदारघाटी का तीर्थाटन व्यवसाय चौपट रहा और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी मुश्किल से अपनी गुजर बसर करनी पड़ी.
 
भारी तादाद में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
इस बार शुरुआत से ही यात्रा में भारी तादाद में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैंं जिससे छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों में खुशी देखने को मिल रही है. बढ़ती यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस ने भी कमर कस ली है और श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा कराने के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ रही है. ऐसे में पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों को समय से दर्शन करवाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा को देखते हुए केदारपुरी को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है. दो पुलिस उपाधीक्षक एवं दो इंस्पेक्टर तैनात किये गये हैं, जबकि भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात हैं.
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget