एक्सप्लोरर

केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार, मौसम साफ होते लौटने लगी पहले जैसी रौनक

Kedarnath Yatra 2025: उत्तराखंड में मौसम साफ़ होने के साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इजाफा होने लगा है. अब तक धाम में 15 लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं.

उत्तराखंड में मौसम में सुधार आने के बाद केदारनाथ धाम में एक बार फिर से पहले जैसी रौनक लौटने लगी है. बाबा के दर्शनों ने लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है. केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु का आंकड़ा अब तक 15 लाख के पार पहुंच गया है. 

मौसम के साफ होने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों का केदारनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया है. ऐसे में स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी देखने को मिल रही हैं. भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं बढ़ा दी हैं.

केदारनाथ धाम में लौटी पहले जैसी रौनक

श्राद्ध पक्ष शुरू होने से बाबा केदार के दरबार में रौनक देखने को मिल रही है. लम्बे समय बाद भक्त दर्शनों के लिए लाइन में लगकर इंतजार कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अभी हेलीकाप्टर सेवा शुरू नहीं हुई है और भक्त घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी का सहारा लेने के साथ ही पैदल चलकर बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं. 

धीरे-धीरे अब मौसम साफ होने लगा है. मौसम साफ होते ही बाबा केदार की यात्रा ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. लम्बे समय बाद धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए लाइन लग रही है. इस बीच बरसाती सीजन में जहां कई दिनों तक यात्रा बाधित रही, वहीं भक्तों को कई तरह की मुश्किलों से भी दो चार होना पड़ा था. 

भारी संख्या में धाम पहुंच रहे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लग गई है. श्राद्ध पक्ष भी शुरू हो गए हैं ऐसे में भक्तों की संख्या अधिक बढ़ रही है. लम्बे समय बाद बाबा केदार का दरबार भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो रखा है. 
 
केदारनाथ धाम में इन दिनों हर दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धाम पहुंचने वाले भक्तों का आंकड़ा भी 15 लाख पार हो चुका है. अब तक 15,7957 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. 

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है. सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है. धाम पहुंच रहे हरेक श्रद्धालु का ख्याल रखा जा रहा है. 

इनपुट- रोहित डिमरी

यूपी की गजब सियासत... एक ओर झगड़ा, दूसरी ओर प्यारी सी मुस्कान, क्या है राहुल गांधी की इस तस्वीर का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget