एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2025: अब तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ बाबा के दर्शन, बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Kedarnath Dham: 2 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के लिए खोले गए थे. तब से लगातार हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं. इस बार टोकन सिस्टम ने दर्शन को और व्यवस्थित किया है.

Kedarnath Dham yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, जिसमें रोजाना ही बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंच रहे हैं. वहीँ इस बार यात्रा में अकेले केदारनाथ धाम में 42 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन का रिकॉर्ड बनाया है. यही नहीं, मौसम की चुनौतियां भी श्रद्धालुओं के हौसले नहीं तोड़ पाई हैं. उधर पुष्कर धामी सरकार ने भी इस बार यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. जिससे भी यात्रियों का उत्साह बढ़ा हुआ है.

यहां बता दें कि 2 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के लिए खोले गए थे. तब से लगातार हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं. प्रशासन द्वारा इस बार पहली बार लागू किए गए टोकन सिस्टम ने दर्शन प्रक्रिया को और व्यवस्थित किया है.

इसकी मदद से भक्त कम समय में मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर पा रहे हैं. इसके साथ ही मंदिर को दिन-रात खुला रखने का निर्णय भी भक्तों के लिए वरदान साबित हुआ है, जिससे दर्शन सुगम और सुचारू हो रहे हैं.

प्रशासन ने किए हैं विशेष इंतजाम

चारधाम यात्रा में यात्रियों की सहूलियत के लिए कई तरीके के प्रबन्धन किए गए हैं. इस बारे में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. जिस कारण खराब मौसम में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है.

प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग पर बेहतर व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियां भी चाक-चौबंद हैं, ताकि श्रद्धालू सुरक्षित दर्शन कर सकें.

केदारनाथ धाम का नया रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा ने कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अभी चार महीने की यात्रा और है, वहीँ जल्द ही कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बार पुराने सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे. केदारनाथ धाम की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है.

Input By : रोहित डिमरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget