एक्सप्लोरर

कैंचीधाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस ने जारी किया बड़ा ट्रैफिक प्लान, जानें क्या है रूट

Nainital News: 14 और 15 जून को कैंचीधाम धाम स्थापना मेला लगेगा. इस में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. जिसे देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने ट्रैफिक की लेकर कुछ तैयारी की है.

Kainchi Dham Mela: उत्तराखंड के नैनीताल में लगने वाले कैंचीधाम मेले को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. जिसमें बताया गया कि कौन कैसे नैनीताल आ सकता है साथ ही कैसे और किस वाहन से आप नैनीताल में एंट्री कर सकते हैं.

दरअसल 14 और 15 जून को कैंचीधाम धाम स्थापना मेला लगेगा. इस में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. जिसे देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने ट्रैफिक की लेकर कुछ तैयारी की है.

ऐसा रहेगा प्लान

कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस ने 14 व 15 जून के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लोगों से नैनीताल पुलिस के द्वारा बनाया गया ट्रैफिक प्लान देख कर ही घर से निकलने की अपील है, ताकि उनको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. 14 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर छह बजे से रात 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. कैंची धाम जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल व मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा. केमू व रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन जारी रहेगा.

हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट, नंबर एक मोड़ से कैंची धाम, नैनीताल से कैंची धाम जाने वालों के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग, हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा. अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा, वहां से शटल टेक्सी सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची भेजा जाएगा.

ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा. भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा. अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर, रानीखेत क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी क्षेत्र को जाने वाले सभी छोटे टैक्सी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी से भीमताल होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा.

15 जून को कैंची की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. कैंची धाम आने वाले दोपहिया वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांट चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा. सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम को आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. श्रद्धालुओं को श्री कैंची धाम मंदिर केवल शटल से भेजा जाएगा.

हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में, हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में, अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा. नैनीताल से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी.

इस रूट पर वाहन प्रतिबंधित

नैनीताल से वाया पाइंस भवाली, कैंचीधाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा. हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा. अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व रानीखेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा.

बरेली, किच्छा और लालकुआं से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे. रामपुर, रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड, नरीमन तिराहे से भेजा जाएगा.

हल्के वाहनों से हो सामान की आपूर्ति

कैंचीधाम स्थापना दिवस पर 14 से 16 तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. एसएसपी ने अपील की है कि आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामी 14 से 16 तक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति छोटे व हल्के वाहनों से करें. नैनीताल पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि यातायात का जो प्लान उन्होंने जारी किया है. उसे एक बार ठीक से देख के तभी घर से निकले पुलिस ने प्लान कैची धाम मेले को देखते हुए बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में LPG की किल्लत के बीच PNG उपभोक्ताओं पर प्रशासन की नजर, जारी किए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद में LPG की किल्लत के बीच PNG उपभोक्ताओं पर प्रशासन की नजर, जारी किए सख्त निर्देश
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, CM योगी ने जताया दुख
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, CM योगी ने जताया दुख
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget