एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: 23 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर, 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, राज्यपाल और सीएम धामी रहेंगे मौजूद

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. मंदिर को सजाने के लिए 23 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं.

Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार (25 अप्रैल) से खुलने वाले हैं, जिसे लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं. कपाट खुलने से पहले बाबा केदार के पौराणिक मंदिर को फूलों से सजाने का काम किया जा रहा है. इसके लिए 23 क्विंटल से ज्यादा तरह-तरह के फूल लाये गए हैं. सुबह से ही मंदिर समिति के मजदूर मंदिर को सजाने के काम में जुटे हुए हैं. केदारनाथ धाम में सुबह चटक धूप खिली थी, जिसके बाद दोपहर में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई. यहां पर पल भर में ही मौसम बदल जाता है.

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारियों में मौसम सबसे बड़ा बाधक बन रहा है. यहां पर रोजाना शाम के वक्त बर्फबारी हो रही है जिससे यात्रा की तैयारियां करने में परेशानी आ रही है. वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बाबा के भक्त बड़ी संख्या में आज सुबह से ही केदारनाथ धाम में पहुंचने लगे हैं. वहीं शाम तक बाबा की उत्सव डोली भी धाम पहुंच जाएगी. बाबा केदार के कपाट मंगलवार सुबह शुभ मुहूर्त में 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे. 

होटल एसोसिएशन ने की ये अपील

केदारनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने देश-विदेश से तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने से पहले शासन-प्रशासन की गाइड लाइन के तहत ही तीर्थयात्री केदारनाथ की यात्रा पर निकलें. उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम सहित अन्य पड़ावों में मौसम खराब हो रहा है. ऐसे में जरूरी है कि श्रद्धालु पुख्ता इंतजामों के साथ ही यात्रा पर आएं. 

राज्यपाल और सीएम धामी होंगे कार्यक्रम में शामिल

केदारनाथ धाम के कपाट जब मंगलवार की सुबह खोले जाएंगे तो उस वक्त उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे. सीएम धामी आज शाम को ही गुप्तकाशी पहुंच जाएंगे. मुख्यमंत्री शाम 4 बजकर 15 मिनट पर कैंप कार्यालय देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर जीटीसी हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 4 बजकर 30 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए शाम सात बजे आर्यन हैलीपैड नाला गुप्तकाशी पहुंचेंगे. इसके पश्चात 7 बजकर 5 मिनट नाला गुप्तकाशी हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर गुप्तकाशी के लोनिवि में रात्रि विश्राम करेंगे. 

मंगलवार प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी निरीक्षण भवन लोनिवि गुप्तकाशी से कार से प्रस्थान करते हुए 5 बजकर 40 मिनट पर आर्यन हैलीपैड़ पहुंचेंगे और फिर यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर हैलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए 6 बजे वीआईपी हेलीपैड केदारनाथ पहुंचेंगे. 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर वो भगवान केदार का दर्शन पूजन करेंगे और भंडारे के शुभारंभ में हिस्सा लेंगे. 

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, जगह-जगह बिखरा हुआ है खून, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget