एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिनों के लिए जान लें मौसम विभाग का अलर्ट

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है. भक्तों की आस्था खराब मौसम पर भारी पड़ रही है. केदारनाथ पहुंचे भक्त लंबी लाइन में दर्शन करने के लिये खड़े हैं.

Uttarakhand Weather Today: केदारनाथ में बर्फबारी और बारिश के बावजूद धाम की यात्रा जारी है. पहाड़ों में मौसम लगातार खराब हो रहा है. निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है.  बारिश के कारण आम जन जीवन भी प्रभावत हो रहा है. आज और कल भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी. 25 और 26 मई को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है. यात्रियों को मौसम खराब होने की जानकारी दी जा रही है. सुरक्षा के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम जगह-जगह तैनात की गई है.

खराब मौसम पर आस्था पड़ी भारी

भक्तों की आस्था खराब मौसम पर भारी पड़ रही है. केदारनाथ पहुंचे भक्त लंबी लाइन में दर्शन करने के लिये खड़े हैं. केदारनाथ धाम की यात्रा ने पुराने रिकार्ड तोड़ दिये हैं. मौसम विभाग की तमाम दुश्वारियों और दो दिनों तक यात्रा बंद रहने के बाद भी एक माह में 5 लाख से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं. इस बार पिछले यात्रा सीजन के मुकाबले अधिक यात्री पहुंच रहे हैं. पिछली बार रोजाना 15 से 20 हजार यात्री केदारनाथ धाम आते थे.

इस बार 20 से 24 हजार के बीच यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. बता दें कि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम की याात्रा शुरू हुई थी.  यात्रा शुरू होने से पहले ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही थी. मई माह में जगह-जगह ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए. दो दिनों तक धाम की यात्रा बंद रहने के बावजूद यात्रियों पर मौसम का कोई खास असर नहीं देखा गया. हजारों की संख्या में यात्री बाबा केदार के दर्शन करते रहे. नतीजा निकला कि एक माह में पांच लाख भक्त केदारनाथ पहुंच गए.

केदारनाथ धाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड

वर्ष 2022 की केदारनाथ यात्रा में प्रथम महीने पांच लाख नौ हजार यात्री पहुंचे. इस बार पांच लाख पन्द्रह हजार से अधिक यात्री तीस दिनों में केदारनाथ धाम पहुंच कर नया रिकार्ड बना दिया है. रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा शुरू होने के दौरान मौसम खराब रहा. खराब मौसम की वजह से यात्रा को दो दिनों तक स्थगित भी करना पड़ा. बाजवूद इसके रिकॉर्ड संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. मौसम खराब होने के बावजूद प्रशासन यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने में लगा हुआ है. 

Dehradun Vande Bharat: उत्तराखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, पीएम मोदी बोले- पहले की सरकारों ने नहीं समझी आपकी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget