एक्सप्लोरर

Dehradun Vande Bharat: उत्तराखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, पीएम मोदी बोले- पहले की सरकारों ने नहीं समझी आपकी जरूरत

Delhi Dehradun Vande Bharat: पीएम मोदी ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए. उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं.

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है. प्रधानमंत्री ने राज्य में नए विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ''देश को समझने के लिए दुनियाभर से पर्यटक भारत आना चाहते हैं. उत्तराखंड के लिए यह बड़ा अवसर है.''

समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह अभी-अभी तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं और कह सकते हैं कि पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है. मोदी ने कहा, ''विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है.'' यहां रेलवे स्टेशन पर हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे.

पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन कई-कई साल बीत गए, हाई-स्पीड ट्रेन तो छोड़िए...रेल नेटवर्क से मानवरहित फाटक तक हटा नहीं पाए थे. बिजलीकरण की स्थिति तो और बतदर थी. उन्होंने कहा कि पहले लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं. उन दलों का ध्यान घोटालों पर था, भ्रष्टाचार पर था, परिवारवाद के अंदर ही वो सिमटे हुए थे.

यह रेलगाड़ी सप्ताह के छह दिन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर पौने बारह बजे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वंदे भारत रेलगाड़ी विधिवत रूप से 28 मई से संचालित होगी. हाल ही में इस रेलगाड़ी का देहरादून-दिल्ली के बीच सफल ट्रायल किया गया था. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण स्वदेश में किया गया है और यह 'कवच' तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है.

यह भी पढ़ें-

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, विपक्ष को दिखाया आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget