एक्सप्लोरर

29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें- श्रद्धालु कब कर सकेंगे बद्री विशाल के दर्शन

29 अप्रैल 2020 को भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक अराध्य की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।

गोपेश्वर, एजेंसी। केदारनाथ मंदिर के द्वार 29 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंदिर के द्वार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे। उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक समारोह में केदारनाथ मंदिर के द्वार खोले जाने के दिन और मुहूर्त की घोषणा की गई।

बता दें कि, सर्दियों में भगवान केदार की पूजा उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होती है। पुजारी 25 अप्रैल को भैरवनाथ की पूजा करेंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को फूलों से सजी पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा उखीमठ से रवाना होगी।

29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें- श्रद्धालु कब कर सकेंगे बद्री विशाल के दर्शन

पालकी को अपने कंधों पर रख कर श्रद्धालु फाटा और गौरीकुंड होते हुए 28 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेंगे। थपलियाल ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह छह बज कर दस मिनट पर 'मेष लग्न' में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के द्वार पुन: खोल दिए जाएंगे।

यहां यह भी बता दें कि केदारनाथ धाम में कई बदलाव भी हुए हैं। केदारनाथ धाम में मंदिर के ठीक आगे 39 मीटर चौड़े गोल चबूतरे का निर्माण किया गया है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इकट्टा होकर केदारपुरी का सुंदर नजारा निहार सकते हैं। पूर्व में चबूतरे की लम्बाई 18 मीटर थी जो अब बढ़ाकर 39 मीटर कर दी गई है।

गौरतलब है कि, 30 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले साल 17 नवंबर को शाम 5:13 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे।

29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें- श्रद्धालु कब कर सकेंगे बद्री विशाल के दर्शन

श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में विजय दशमी के दिन आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कपाट बंद होने की घोषणा की थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget