एक्सप्लोरर

Kedarnath में बरस रहे मेघ का यात्रा और हेली सेवा पर असर, बारिश से निपटने की प्रशासन की यह है तैयारी

केदारनाथ में बारिश के कारण यात्रा और हेली सेवाएं दोनों प्रभावित हुई हैं. पहले की अपेक्षा अब हर दिन 10-11 हजार श्रद्धालुओं ही दर्शन कर रहे हैं.

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम यात्रा (Kedarnath Dham Yatra) अपने चरम पर है. हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं अब रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश (Pre-Monsoon Rain) हो रही है. इसका असर केदारनाथ यात्रा की गति पर भी पड़ रहा है. पहले जहां केदार यात्रा में हर दिन 18 से 20 हजार यात्री पहुंच रहे थे, वहीं बारिश शुरू होने से अब 10 से 11 हजार के करीब तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं. अब तक केदारनाथ यात्रा में 7 लाख 38 हजार तीर्थयात्री बाबा के दरबार में मत्था टेक चुके हैं.

प्रशासन कर रहा इस तरह के इंतजाम

वहीं, प्रशासन की ओर से मानसून को लेकर कमर कस ली गई है. यात्रा के दौरान पैदल यात्रा मार्ग या हाइवे पर भूस्खलन होता है. इसकी आशंका को देखते हुए मलबा हटाने के लिए मशीनों के साथ ही मजदूरों की तैनाती कर दी गई है. यात्रियों के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने व खाने की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं.

प्रत्येक वर्ष मानसून की बारिश राहत के साथ ही आफत लेकर आती है. बारिश होने पर जहां काश्तकार अपनी धान की खेती करते हैं और लोगों को गर्मी से निजात मिलती है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है. यात्रा के दौरान भूस्खलन हो जाने पर ज्यादा दिक्कतें आती हैं. यात्री घंटों फंस जाते हैं. इससे निपटने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने वृहद प्लान तैयार किया है. बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे के भूस्खलन प्रभावित जोनों पर मशीनों के साथ ही मजदूरों की तैनाती गई है.

UP Weather Forecast: यूपी में आज भी छाए रहेंगे बादल, इन जगहों पर हो सकती है बारिश, जानें- मौसम का पूरा हाल

केदारनाथ में हेली सेवाएं प्रभावित

 बारिश के कारण केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है. इसके अलावा धाम में संचालित होने वाली हेली सेवाएं भी मौसम खराब होने पर बाधित हो रही हैं जबकि निचले क्षेत्रों में भी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासन बारिश से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. पहले से ही तैयारियां की गई हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों से यही अपील की जा रही है कि वे प्रदेश सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों में आने से बचें. उन्होंने कहा कि यात्रा को किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

आजमगढ़ उपचुनाव की वोटिंग से पहले शिवपाल सिंह यादव को बड़ा झटका, ये नेता बीजेपी में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget