एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा में अब तक पांच हेलिकॉप्टर हादसे, 13 की मौत, CM धामी का अधिकारियों को सख्त आदेश

Helicopter Crash: दो महीनों में पांच हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिसमें अब तक कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है. हेली सेवाओं को दो दिन तक बंद कर दिया गया है. घटना को लेकर सीएम धामी बेहद नाराज़ हैं.

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में पिछले दो महीनों में पांच हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिसमें अब तक कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है. आज हुए हादसे में भी लगभग 7 लोगों की जान गई है. वहीं हादसे के बाद प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. घटना को लेकर सीएम धामी बेहद नाराज़ हैं. उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए.

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक हाई लेवल की मीटिंग ली. जिसमें प्रदेश के प्रमुख सचिव चीफ सेक्रेटरी और तमाम अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही यूसीएडीए  के अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं उन्होंने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश जारी किए हैं.

सरकार परिजनों के साथ खड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारी सरकार जिन लोगों के परिजन इस घटना में मारे गए हैं उनके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक हेली सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाती हैं केदारनाथ या चार धाम यात्रा के लिए तब तक सेवाएं स्थगित रहेंगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में तमाम हेली कंपनियों के साथ एक बैठक की जाएगी. उसके बाद एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा. उसके बाद ही इन हेली सेवाओं को बहाल किया जाएगा. प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है कि जो यात्री उत्तराखंड चार धाम यात्रा में दर्शन करने आ रहे हैं वह सुरक्षित रहे. उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और इस घटना के लिए जो भी दोषी हैं जिन लोगों की भी लापरवाही से हादसा हुआ है, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

घटना पर जताया दुःख 

यहां बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना के तुरंत बाद तमाम अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई. जिसमें प्रदेश के डीजीपी, मुख्य सचिव और तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं और सख्त लहजे में समझाया है कि किसी भी हाल में प्रदेश में आने वाले तमाम तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उनकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. वहीँ आज के हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है.

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget