एक्सप्लोरर

7 मई से शुरू होगी जून माह के लिए केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग, IRCTC ने जारी की गाइडलाइन

UP News: चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है. जून महीने के लिए टिकट बुकिंग 7 मई से शुरू होगी. टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल इस्तेमाल करे.

Chardham Yatra 2025: गर्मियों में चारधाम यात्रा की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने जून माह के लिए केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तिथि घोषित कर दी है. टिकट बुकिंग 7 मई से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और केवल आधिकारिक पोर्टल www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकेगी.

इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी, जो महज पांच मिनट के भीतर पूरी तरह फुल हो गई. ऐसे में जून माह के लिए टिकट बुक कराने की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते सभी दिशा-निर्देश पढ़कर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि बुकिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

जून महीने की बुकिंग 7 मई से शुरू होगी
आईआरसीटीसी के अनुसार, 7 मई को जो बुकिंग शुरू होगी, वह 1 जून से 30 जून तक की यात्रा के लिए होगी. यह सेवा सोनप्रयाग, फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी जैसे हेलीपैड से केदारनाथ तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करती है. हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करते हैं, जिससे समय और कठिन चढ़ाई दोनों की बचत होती है.

आईआरसीटीसी ने यात्रियों को ठगी से बचाने के लिए कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. टिकट बुकिंग केवल www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट से ही मान्य होगी. किसी भी अन्य वेबसाइट, एजेंसी या मोबाइल नंबर से बुकिंग न करें. भुगतान भी केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें. किसी व्यक्ति द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें.

हेली सेवा की मांग साल दर साल बढ़ी
किसी तरह की धोखाधड़ी या ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें. हर साल हेली सेवा की टिकटों की भारी मांग रहती है, ऐसे में बुकिंग खुलते ही सीटें भर जाती हैं. इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले तैयार रहें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही सेवा का लाभ लें.

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता को मारी गोली, पुलिसवालों ने खून देकर बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget