एक्सप्लोरर

Yamunotri Dham: भाई दूज पर बंद हो रहे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन

Kedarnath Dham Door Close: उत्तराखंड के चारधामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद कर दिए जाएंगे. सुबह 11.57 बजे कपाट बंद होगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Yamunotri Door Close Today: उत्तराखंड के चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा अब समापन की ओर बढ़ चली है. 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद भैयादूज यानी आज 15 नवंबर को यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंदी को लेकर मंदिर समिति की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं. 

सुबह 11.57 बजे बंद होंगे कपाट
भैयादूज के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे. सुबह 11.57 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त हैं.  यमुनोत्री धाम के कपाट जब बंद होंगे तो उस समय अभिजीत मुहूर्त व मकर लग्न होगा. यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने पर यमुना जी को लेने भाई शनिदेव की उत्सव डोली साढ़े आठ बजे खरशाली गांव से यमुनोत्री को रवाना होगी. यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है. इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे.

14 नवंबर को बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट 
गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर (मंगलवार) को अन्नकूट पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए. सर्दियों में छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए.

चारधाम यात्रा में हुआ तगड़ा कारोबार 
इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए बेहद ही सुखद और आर्थिक रूप से सफल रही है. यह पहला अवसर रहा जब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ा है. गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा 9.05 लाख के पार पहुंचे हैं जबकि यमुनोत्री धाम में 7.34 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं. इतनी बड़ी तदाद में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अपर्णा यादव को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? खुद दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget