एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में पारदर्शी तरीके से होगी दान और चढ़ावे की गिनती, 'ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम' बनकर तैयार

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में वित्तीय लेन-देन और चढ़ावे की गिनती के लिए बनाया गया ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम अब बनकर तैयार हो गया है. इस कमरे को 'ट्रांसपेरेंट काउंटिंग रूम' का नाम दिया गया है.

Kedarnath Yatra 2023: बाबा केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछली बार की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के पहुंच रहे हैं और मंदिर में दिल खोल कर दान कर रहे हैं. केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले चढ़ावे, कीमती सामान और वित्तीय लेन देन में पारदर्शिता लाने के लिए अब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है. केदारनाथ धाम में वित्तीय पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए यहां पर एक ट्रांसपेरेंट ग्लास का कमरा बनवाया गया है. इस कमरे के अंदर ही अब मंदिर के चढ़ावे और बेशकीमती सामान की गिनती की जाएगी. 

केदारनाथ धाम में वित्तीय लेन-देन और चढ़ावे की गिनती के लिए बनाया गया ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम अब बनकर तैयार हो गया है. इस कमरे को 'ट्रांसपेरेंट काउंटिंग रूम' का नाम दिया गया है. जिसमें मंदिर के चढ़ावे और पैसों के लेन-देन की गिनती हुआ करेगी. सोमवार को पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ इस कमरे का संचालन शुरू किया गया. इस दौरान बीकेटीसी और मंदिर से जुड़े तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने पूजा अर्चना के साथ इस कमरे का संचालन शुरू किया. 

वित्तीय लेन-देन की गिनती के लिए बनाया ट्रांसपेरेंट रूम

केदारनाथ धाम में बनवाए गए ट्रांसपेरेंट ग्लास रूम के बारे में और जानकारी देते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर में वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेरेंट कांच का कमरा बनवाया गया है. सोमवार को पूजा के बाद ट्रांसपेरेंट काउंटिंग रूम का संचालन भी शुरू हो गया है. इस कमरे में भक्तों द्वारा मंदिर में चढ़ाए गए कीमती उपहार और दान को रखा जाएगा. वित्तीय लेनदेन पर नजर रखने के लिए इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं. बीकेटीसी ने बताया कि उन्होंने इस कमरे का निर्माण एक भक्त द्वारा दान दिए गए पैसों से किया गया है.

ये भी पढ़ें- Etawah News: इटावा में एसएसपी आवास में घुसा 5 फीट लंबा सांप, पत्नी की नजर पड़ी तो हुआ बुरा हाल, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget