एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में एसएसपी आवास में घुसा 5 फीट लंबा सांप, पत्नी की नजर पड़ी तो हुआ बुरा हाल, मची अफरा-तफरी

Etawah News: एसएसपी संजय वर्मा की पत्नी आवास में बने वाकिंग ट्रैक पर टहल रही थी, इसी दौरान उनकी नजर इस सांप पर पड़ी. ये सांप उनसे थोड़ी ही दूरी पर था. सांप को इतना नजदीक देखकर वो बुरी तरह घबरा गईं.

Etawah SSP House: इटावा में एसएसपी संजय कुमार वर्मा (SSP Sanjay Kumar Verma) के आवास पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एसएसपी आवास में पांच फीट लंबा सांप घुस गया. सोमवार की शाम को जब एसएसपी वर्मा की पत्नी पार्क में टहल रही थीं, तभी उनकी नजर पार्क में उनसे थोड़ी दूरी पर एक सांप पर पड़ी. सांप को देखते ही उनके होश उड़ गए और डर से उनकी चीख निकल गई. एसएसपी की पत्नी की चीख की आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी भी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे, लेकिन पांच फीट लंबे सांप को देखकर उनके भी होश उड़ गए. 

ये घटना सोमवार शाम की है जब एसएसपी संजय वर्मा की पत्नी आवास में बने वाकिंग ट्रैक पर टहल रही थी, इसी दौरान उनकी नजर इस सांप पर पड़ी. ये सांप उनसे थोड़ी ही दूरी पर था. सांप को इतना नजदीक देखकर वो बुरी तरह घबरा गईं और चिल्लाने लगीं. जिसके बाद आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए. सांप काफी लंबा था, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई डर गया. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन्य जीव विभाग के विशेषज्ञ को दी गई. 

एसएसपी आवास में घुसा सांप

एसएसपी के घर में सांप निकलने की सूचना पर वन्य जीव विशेषज्ञ आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ने की कवायद शुरू की, लेकिन ये सांप इतना फुर्तीला था कि उसे पकड़ना इतना भी आसान नहीं था. दो बार इस सांप ने वन्य जीव विशेषज्ञ को भी चकमा दे दिया, जैसे ही वो उसे पकड़ने के करीब होते सांप उनकी पकड़ से निकल जाता. दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आशीष त्रिपाठी ने किसी तरह इस सांप को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन इस दौरान घर में अफरा-तफरी भरा माहौल रहा. 

वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित बीहड़ वाले स्थान पर छोड़ दिया गया, तब कहीं जाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget