एक्सप्लोरर

Kaushambi News: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक हफ्ते पहले ही दिया था वारदात को अंजाम

यूपी के कौशांबी की एसओजी और चरवा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. हफ्ते भर पहले तीनों चरवा इलाके में एक मिनी बैंक के संचालक को गोली मारकर 1.75 लाख लूटकर फरार हो गए थे.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी की एसओजी और चरवा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. हफ्ते भर पहले तीनों चरवा इलाके में एक मिनी बैंक के संचालक को गोली मारकर 1.75 लाख लूटकर फरार हो गए थे. तीनों के खिलाफ रायबरेली, ऊंचाहार, फतेहपुर सहित कौशांबी के विभिन्न थानों में जानलेवा हमला कर लूटपाट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इनके ऊपर एडीजी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था.

पुलिस पर फायरिंग की
पुलिस को तीनों की काफी दिनों से तलाश थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गिरफ्तारी से बचने के लिए लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी. तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है. चरवा थाना क्षेत्र की पंसौर गांव निवासी भूपेंद्र कुमार प्रजापति भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा का संचालन करता है.

1.75 लाख लूटकर भागे थे
प्रतिदिन की तरह 14 दिसंबर की शाम को वह बिरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 1.75 लाख निकालकर बाइक से अपने घर आ रहा था. पंसौर मोड़ के ही पास एक बाइक में सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन भूपेंद्र ने बदमाशों की नीयत को समझ कर बाइक नहीं रोकी. एक बदमाश ने भूपेंद्र के पैर में गोली मार दी. जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. बदमाश रुपयों से भरा बैग और लैपटॉप लेकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. एसपी राधेश्याम ने एसओजी की टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया. मुखबिर से सूचना मिली कि 22 दिसंबर को चरवा थाना इलाके में तीन बदमाश एक बाइक में सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे हैं.

एसओजी और चरवा पुलिस सक्रिय हुई. सिरियांवा कला के पास पहुंचकर बदमाशों के इंतजार में खड़े हो गए. पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया. लेकिन बदमाशों रुकने के बजाय पुलिस के ऊपर गोली चलाकर  भागने लगे. पुलिस ने तीनों का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

एसपी राधेश्याम ने प्रेस वार्ता कर मिनी बैंक के संचालक के साथ हुई लूट का खुलासा भी किया है. उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर की शाम को एक मिनी बैंक का संचालक बैंक से पैसे लेकर अपने घर जा रहा था. तभी बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था और रुपयों से भरा बैग और लैपटॉप लेकर फरार हो गए थे. पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश भी थी. तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan news: राजस्थान में RTI कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, पांव में डाले गए सरिये, अधमरा छोड़कर फरार हुए आरोपी

Sagar News: बिजली बिल के बकायेदारों की लिस्ट में शिवराज के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत टॉप पर, कई वीआईपी का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget