एक्सप्लोरर

Rajasthan news: राजस्थान में RTI कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, पांव में डाले गए सरिये, अधमरा छोड़कर फरार हुए आरोपी

बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट पर जानलेवा हमला किया गया है. वे पिछले लंबे समय से शराब की अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट पिछले लंबे समय से शराब की अवैध दुकानों को लेकर लड़ाई लड़ रहे थे, अमराराम का शराब के ठेके को लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई. अमराराम का आरोप था कि शराब की दुकान का एक लाइसेंस और 4 दुकानें कैसे चल सकती हैं. इसको लेकर कई बार आवाज भी उठाई लेकिन अवैध शराब के ठेके चलाने वाले माफिया की आंखों की किरकिरी बन चुके आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम को ठिकाने लगाने की और सबक सिखाने की तैयारी में जुट गए. जिसका अंजाम यह हुआ कि मंगलवार की रात कुछ लोग स्कॉर्पियो लेकर पीछा करते हुए अमराराम को जबरदस्ती पकड़कर अपनी जगह ले जाकर मारपीट की. लोहे के सरिये पांव में डाले गए. उसके बाद स्कॉर्पियो भी मौजूद अन्य लोगों को लगा कि अमराराम जाट की मौत हो गई है तो उसको वहीं पर फेंक कर भाग निकले.

अस्पताल में अमराराम से बात हुई तो अमराराम बताया कि वह आरटीआई कार्यकर्ता है और पिछले कई सालों से शराब की अवैध दुकानों व सरपंच द्वारा की गई अनियमितताओं को लेकर आरटीआई लगाता रहता है इससे नाराज सरपंच सहित अन्य लोगों ने कई बार हिदायत दी कि उसे इसके लिए जान से हाथ धोना पड़ सकता है. अमराराम ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा योजना योजनाओं में धांधली की आवाज उठाई जिसके चलते सरपंच व मानाराम उससे खफा थे जिसके चलते उसका पीछा किया गया और उसके साथ मारपीट की गई.

अमराराम जाट के साथ अस्पताल में उनके पड़ोसी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरपंच केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के खास हैं वहीं मानाराम हरीश चौधरी के खास हैं जिसके चलते पुलिस ने उनको थाने बुलाकर पूछताछ कर फिर छोड़ दिया है. यह पूरा राजनीतिक खेल है. आरटीआई कार्यकर्ता को न्याय चाहिए और परिवार की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार को पैकेज देना चाहिए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की.

आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के पिता किसान हैं. उन्होंने कहा कि सरपंच मानाराम व बुराराम सहित तीन लोगों ने मुझे कहा था कि तुझे तेरा बेटा चाहिए या नहीं चाहिए तो उसे बोल दो कि यह काम छोड़ दे नहीं तो बेटे को खो देगा उन्होंने मेरे बेटे के साथ धोखा किया है और उसकी जान लेने की कोशिश की है मैं तो न्याय चाहता हूं मेरे जैसे गरीब आदमी के बुढ़ापे के सहारे की जान लेने की कोशिश की गई है.

इसे भी पढ़ें :

Corona Vaccination: देश की 60 फीसदी आबादी हुई फुली वैक्सीनेटेड, जाानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में टीकाकरण की स्थिति

Rajasthan News : राज्य में अब तक बांटे गए 10 लाख जमीन के पट्टे, जानें आपके जिले में कब होगा शिविर का आयोजन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget