एक्सप्लोरर

Kaushambi: एसडीएम ने पटाखों के गोदामों की चेकिंग की, सुरक्षा सुविधा नहीं होने पर लगाई फटकार

Uttar Pradesh News: दिवाली को देखते हुए कौशांबी में प्रशासन ने पटाखे के गोदामों की चेकिंग की. सुरक्षा के लिहाज से कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने गोदाम मालिकों को फटकार लगाई.

UP News: यूपी के कौशांबी में दिवाली पर्व पर पटाखों की खूब बिक्री होती है. कारोबारी पटाका को भारी संख्या में गोदामों में भी डंप करते हैं. इनमें से अधिकतर लोगों के पास लाइसेंस होते हैं लेकिन बहुत से ऐसे भी कारोबारी होते हैं, जो प्रशासन की नजरों से बचकर अवैध तरीके से पटाखा डंप किए रहते हैं. ऐसे लोग दिवाली पर्व पर पटाखा की बिक्री कर मोटी कमाई करते हैं. 

पटाखों के लाइसेंस और गोदामों की जांच करने के लिए सरकार के निर्देश पर डीएम सुजीत कुमार ने तीन सदस्यीय टीम गठित की. टीम में शामिल एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सदर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण और फायर सर्विस अधिकारी लालजी गुप्ता ने मंझनपुर मुख्यालय से सटे कई गोदामों को चेक किया.

सुरक्षा सुविधा नहीं होने पर फटकार लगाई

चेकिंग के दौरान भेलखा गांव के एक गोदाम में आगजनी की घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिली. इस पर एसडीएम ने गोदाम मालिक को फटकार लगाई और पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये. साथ ही जिला अग्निशमन अधिकारी से भी सवाल किया गया कि किस आधार पर गोदाम का लाइसेंस दिया गया.

इसके बाद टीम ने बारी-बारी से कई गोदामों को चेक किया जहां पर भारी मात्रा में पटाखा मिले. इन गोदामों में पानी, बालू, आग बुझाने के सिलेंडर की भी व्यवस्था दिखी. एसडीएम ने साफ तौर पर कहा यदि किसी भी गोदाम और दुकान पर आगजनी से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली तो संबंधित गोदाम और दुकान मालिक का लाइसेंस रद्द किया जाएगा. इसके अलावा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

SDM ने जरूरी निर्देश दिये

सदर एसडीएम प्रखर उत्तम ने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार की तरफ से जो भी गाइड लाइन है. इसके तहत जो भी परमानेंट दुकाने हैं, उनका समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है. उन्होंने बताया कि दिवाली का पर्व अब बेहद ही नजदीक है. इस दौरान यह देखा जा रहा है कि पटाखों से होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए फायर ऐस्टीमेशन अपडेटेड होना चाहिए.

पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए. जो भी भंडारण के स्थल रखे गए हैं. उनके पास बालू से भरी बाल्टी होनी चाहिए और सभी के लाइसेंस नवीनीकरण होने चाहिए. उन्होंने बताया कि हमारे यहां बहुत से ऐसे दुकानदार हैं जो दिवाली के दौरान ही पटाखों को लाकर बिक्री करते हैं.

ऐसे में गोदामों में बहुत ही कम पटाखे मिले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान बहुत से ऐसे गोदाम मिले हैं, जहां तमाम कमियां देखने को मिली. उन गोदाम के मालिकों को फौरन ही कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, बेटे आदित्य को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget