एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, इन घरों को बनाते थे निशाना

Kaushambi News: कौशांबी में पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों को खुलासा किया है. इन मामलों में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में करारी थाना क्षेत्र में 24 घंटे पहले गेस्ट हाउस मालिक के घर से 14 लाख के जेवर समेत लाखों की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी चोरी की पूरी वारदात को एक ही आरोपी ने अंजाम दिया था. पुलिस और एसओजी टीम को सीसीटीवी फुटेज के जरिए सफलता मिली है. इसके साथ ही महेवाघाट पुलिस ने दो महीने पहले इनकम टैक्स अफसर के घर हुई चोरी का भी खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 को गिरफ्तार किया है.

दरअसल करारी थाना क्षेत्र में हजरतगंज निवासी शोएब परिवार के साथ जियारत करने के लिए 26 मई को देवा शरीफ गए थे. घर में ताला लगा था. इसका फायदा चोर ने उठाया. 27-28 मई की रात चोर घर के भीतर घुस गया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के लगभग 14 लाख का जेवर और एक लाख 5 हजार पार कर दिया. सुबह जब परिवार के लोग वापस घर आए तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. भीतर अलमारी का ताला एवं लॉकर का भी ताला टूटा था. उसमें से सारे जेवरात गायब थे. 

सीसीटीवी से मिला चोर का सुराग

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. इसी दौरान पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला तो एक युवक घर के भीतर जाते और आते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चोर मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना को कबूल कर लिया. 

रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

इसके साथ ही पुलिस ने करीब दो महीने पहले महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा गांव में हुई चोरी का भी खुलासा कर दिया है. ये चोरी 28-29 मार्च की रात को यहां रहने वाले इनकम टैक्स अफसर दिनेश नारायण मिश्रा और पड़ोसी दलजीत सिंह के घर हुई थी. चोरों ने यहां से 14 लाख के सोने चांदी के जेवर एवं लगभग एक लाख पांच सौ रुपये नकदी पार कर दिया था. पुलिस को इस मामले में काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था. पुलिस ने इस मामले में  भवनसूरी निवासी शिवकुमार, अजरौली के खजांची, इंद्राणी एवं शोभा देवी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात में शामिल दोनों महिलाएं पहले ऐसे घरों की रेकी करती थी, जहां ताला लगा होता था. फिर रात में उनके घर के पुरुष सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने को तैयार है. 

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, हाल ही में महेवाघाट, मंझनपुर और करारी में चोरी की घटनाएं हुई थी. इनके खुलासे के लिए थाने के अलावा हमारी एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई थी. इन टीमों ने बड़ा परिश्रम किया और दो अलग-अलग गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जिनमें 2 महिलाएं भी हैं. इनके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति में से 30 लाख के सोने चांदी के जेवर एवं एक लाख पांच हजार नगदी बरामद किया गया है. इनके विरुद्ध जो अभियोग पंजीकृत है। बहुत जल्दी चार्ज शीट लगाकर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Azamgarh News: आजमगढ़ धर्मांतरण मामले में कोर्ट ने सभी 18 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा, लालच देकर बरगलाने का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget