एक्सप्लोरर

Kaushambi News: हफ्ते भर से लापता थी युवती, अब जमीन में दफन मिला शव, कुत्ते नोचकर खा रहे थे लाश

Kaushambi Death: मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर नहर में कुछ कुत्ते जमीन से मांस का टुकड़ा नोचकर खा रहे थे. नजदीक जाकर देखा तो युवती का दफन शव मिला.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में हफ्ते भर से लापता एक 20 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर जमीन में दफन मिला. परिजनों को युवती की मौत की खबर तब हुई, जब कुत्ते जमीन में दफन युवती के शव को नोचकर खा रहे थे. युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने 3 फरवरी को मंझनपुर कोतवाली में युवती के लापता होने का मुकदमा भी दर्ज कराया था. 

परिजनों की मानें तो 31 जनवरी को युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तब से वापस घर नहीं आई थी. इसके बाद युवती का शव जमीन में दफन मिला. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद निवासी राम नरेश मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाता है. उसकी बेटी 31 जनवरी 2023 की सुबह लगभग 4 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, तब से वह दोबारा वापस अपने घर नहीं गई लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारों में भी खोजबीन की थी. इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चला था. पिता राम नरेश ने 3 फरवरी को मंझनपुर कोतवाली में युवती के लापता होने की तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था. 

मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे. उन्होंने देखा कि गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर नहर में कुछ कुत्ते जमीन से मांस का टुकड़ा नोचकर खा रहे थे. नजदीक जाकर देखा तो सड़े मांस की दुर्गंध आ रही थी. कुछ लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर देखा तो युवती का सड़ा शव था. जमीन में दफन शव को कुत्तों ने खींचकर बाहर निकाल लिया था.

युवती का जमीन में दफन शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई. किसी ने शव मिलने की खबर लापता निशा के पिता राम नरेश को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया. उसने लाश को अपनी 20 वर्षीय बेटी के रूप में शिनाख्त की. युवती की मौत की खबर परिजनों को हुई और कोहराम मच गया.  

पुलिस मामले की जांच में जुटी
युवती के पिता रामनरेश ने बताया कि उसकी बेटी 31 जनवरी की सुबह शौच के लिए घर से निकली थी. तब से वह वापस दोबारा घर नहीं आई थी. तीन दिन तक खोजबीन के बाद मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली में 3 फरवरी को 20 वर्षीय युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसमें उसके पिता ने बताया कि वह 31 जनवरी को सुबह शौच के लिए घर से निकली थी. पुलिस टीम और गांव के लोग उसको ढूंढ रहे थे. गांव से लगभग ढाई सौ से तीन सौ मीटर दूर एक नहर में उसकी डेड बॉडी मिली. हम लोगों ने घटनास्थल से सभी फोरेंसिक सबूतों को इकठ्ठा कर लिया है. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: मोहन भागवत के बयान पर बहस तेज, महंत राजू दास बोले- 'समाज को बांटने की कोशिश न करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget