एक्सप्लोरर

UP Politics: मोहन भागवत के बयान पर बहस तेज, महंत राजू दास बोले- 'समाज को बांटने की कोशिश न करें'

Mohan Bhagwat Remarks: महंत राजू दास ने कहा कि हमारे यहां कर्म का विधान है. कर्म के अनुसार उन्हें जाति की उपाधि दी जाती है. इसलिए वो मोहन भागवत के बयान का विरोध करते हैं.

Mohan Bhagwat Statement on Caste System: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के वर्ण व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास (Mahant Raju Das) ने भागवत के बयान पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि वो उनके विचारों से सहमत नहीं है, समाज को बांटने की साजिश न करें. महंत राजू दास ने सरकार से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के खिलाफ भी एनएसए (NSA) लगाने की मांग की.

दरअसल, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, अंबेडकर नगर में श्रवण महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने आए थे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोहन भागवत के बयान पर अपनी असहमति जताई, उन्होंने कहा कि मैं माननीय मोहन भागवत से पूछता हूं कि क्या जो प्रकृति ने, पर्यावरण ने बनाया है, समाज ने बनाया है, ये सारी चीजें ब्राह्मणों ने बनाई हैं. आप देखिए जो प्रकृति ने तमाम सारी चीजे बनाई हैं, जैसे वृक्षों में देख लीजिए,अनाजों में देख लीजिए. जैसे मक्के के बीज पर गेहूं नही उगाए जा सकते है, धान में मक्का नहीं उगाया जा सकता, जिस प्रकार से आम में बबूल नहीं हो सकता है, ये व्यवस्था प्रकृति के द्वारा बनाई गई है.

महंत राजू दास ने कहा कि हमारे यहां कर्म का विधान है. कर्म के अनुसार उन्हें जाति की उपाधि दी जाती है. इसके नाते हम उनकी इस बात का खंडन करते हैं और इनकी बात का पुरजोर विरोध एवं निंदा करते हैं. समाज को बांटने की कोई साजिश न करे. यह सनातन संस्कृति वाला देश है. हम सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामय विश्व बंधुत के साथ काम करेंगे. 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर लगे एनएसए

महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सड़ी हुई जातिवादी मानसिकता को थोप कर हिंदुओ को बांटने की साजिश चल रही है. वो लोग जो कहते थे हम जिसके साथ जाते थे उनकी सरकार बन जाती है, स्वतः वो लोग चुनाव हार जाते है. जिसके साथ जाते है सपा का बंटाधार हो जाता है, सनातन और हमारे देवी देवताओं के बारे में उल्टी सीधी बात करने का अधिकार इन्हें किसने दे दिया. अखिलेश यादव ने बाहर का रास्ता दिखाने के बजाय इनका प्रमोशन कर देते है, यानी कहीं न कहीं उन्हें प्रशय दे रहे हैं. राजू दास ने सरकार से कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर सरकार कब एनएसए लगाकर कर उनकी गिरफ्तारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें- UP: मोहन भागवत के बयान पर छिड़ी बहस, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- 'उन्होंने नहीं पढ़ी होगी गीता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget