एक्सप्लोरर

Kaushambi News: मां के पास सो रही थी डेढ़ महीने की बच्ची, अचानक हुई गायब, फिर पानी की टंकी में तैरता मिला शव

Kaushambi Police: पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली कि मां के पास लेटी एक डेढ़ महीने की बच्ची गायब है. जिसके बाद परिजनों को शव पानी की टंकी में मिला. मामले की जांच हो रही है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव घर की छत पर रखी पानी की टंकी में बरामद हुआ है. मृतक बच्ची की मां ने बीती रात को अपहरण की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी थी. अफसरों के निर्देश पर पुलिस रात से ही घर के बाहर पहरेदारी कर रही थी. ताकि उन्हें कुछ सुराग मिल सके. परिजनों को बच्ची का शव टंकी में बरामद हुआ. परिजन बच्ची को जीवित समझकर इलाज के लिए अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. शादी के 14 साल बाद महिला ने डेढ़ महीने पहले बेटी को जन्म दिया था. पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है. यह मामला कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, कविता की शादी सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव के अवनीश पाल के साथ 14 साल पहले हुई थी. उसका पति अविनाश पाल दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है. शादी के इतने साल बीतने के बाद भी कविता को कोई संतान नहीं हुई थी. परिजनों ने दवा, इलाज और मान मनौती किया. जिसके बाद कविता गर्भवती हुई तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. डेढ़ महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था. 

क्या है पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होती थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसकी दवा शुरू कर दी. कुछ दिन पहले ही वह अपने ससुराल से मायके आई हुई थी. रविवार की रात को भोजन करने के बाद वह अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर चारपाई पर सो रही थी. कविता के ठीक बगल में उसकी मां भी दूसरी चारपाई में सो रही थी. आधी रात के बाद अचानक घर के भीतर से शोरगुल की आवाज आने लगी. मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए. जानकारी के बाद पता चला कि बच्ची अचानक बिस्तर से गायब हो गई. उसकी मां ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पिपरी कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

बच्ची के अपहरण की जानकारी मिलते ही मौके पर चायल क्षेत्राधिकारी श्यामकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद बच्ची की पूरे घर में खोजबीन की गई. इतना ही नहीं छत पर रखी पानी टंकी के अलावा अन्य स्थानों पर खोजबीन की. इसके बावजूद कहीं बच्ची नहीं मिली.

पुलिस कर रही मामले की जांच
सीओ श्यामकांत के अनुसार घर का दरवाजा भीतर से बंद था. घर में आने जाने का कोई रास्ता नहीं है. ऐसे में मामला संदिग्ध होने के चलते उन्होंने घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी किसी को घर से ना तो बाहर आते देखा और ना ही घर के भीतर जाते हुए देखा. जब परिजन छत पर गए तो बच्ची का टंकी में शव मिला. बच्ची को जीवित समझ परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए.जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरी थाना में देर रात एक सूचना मिली थी कि मां के बगल में लेटी एक डेढ़ माह की बच्ची गायब है. इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी. उसकी जब खोजबीन की गई तो उसी घर में छत पर पानी की टंकी बनी है, उसी पानी की टंकी में बच्ची मिली है. उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया था लेकिन दुर्भाग्य से बच्ची की मौत हो गई थी. इस संबंध में पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, असदुद्दीन ओवैसी पर भी बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget