एक्सप्लोरर

मेघदूत से जलदूत तक: नगर पंचायत मंझनपुर की सार्थक पहल, पानी वेस्ट किया तो भरना होगा 'जुर्माना'   

नगर पंचायत की पहल के बाद आम नागरिकों और युवाओं का कहना है कि 'नगर पंचायत का फैसला सराहनीय है लेकिन नगर पंचायत को पहले अपने स्टैंड पोस्ट और नलों से पानी के वेस्टेज को रोकना होगा।

कौशाम्बी, एबीपी गंगा। मंझनपुर नगर पंचायत ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए नई पहल शुरू की है। पानी की बर्बादी करने वालों से नगर पंचायत प्रशासन जुर्माना वसूल करेगा। नगर पंचायत ने पहल करते हुए सरकारी नलों के लीकेज को बंद करना शुरू कर दिया है। इस पहल को जमीनी स्तर पर लाने के लिए  इलाके में मुनादी कर दी है। नगर पंचायत के इस फैसले के बाद कस्बे के तमाम लोगो ने अपने नलों में टोटियां लगा ली हैं।

नल खुला छोड़ देते हैं लोग

मंझनपुर नगर पंचायत के लोगों की प्यास बुझाने के लिए चार नलकूप और दो पानी की टंकियों की व्यवस्था की गई है। जिससे नगर पंचायत के घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। नगर वासियों की लापरवाही के कारण इलाके के कई घरों में पानी नहीं पहुच पाता है। लोग अक्सर जरुरत का पानी इस्तेमाल करने के बाद नल को खुला छोड़ देते है जिस कारण पानी की बर्बादी से कर घरों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। मंझनपुर नगर पंचायत प्रशासन ने लोगो की आदत सुधारने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए पानी का नल खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों को पानी की बर्बादी के प्रति आगाह करते हुए इस बात की मुनादी करा दी है। मुनादी में साफ तौर पर बताया गया है कि लोगों के घर या बाहर पानी बहता पाया गया तो बतौर जुर्माना आर्थिक दण्ड उनको देना होगा।

मेघदूत से जलदूत तक: नगर पंचायत मंझनपुर की सार्थक पहल, पानी वेस्ट किया तो भरना होगा 'जुर्माना'   

रोकनी होगी बर्बादी

नगर पंचायत अध्यक्ष मंझनपुर कौशाम्बी महताब आलम का कहना है कि 'नगर पंचायत दफ्तर में बैठक की गई है, जिसमें यह निर्णय लिया गया और सभी लोगों से राय मशविरा किया गया तो यह पाया गया कि पानी का वेस्टेज बहुत हो रहा है। पीने का पानी की कमी हमारे सामने एक बड़ी समस्या के रूप में है। नगर पंचायत सबसे पहले अपने इलाके में सरकारी नलों से बहने वाले पानी को ठीक करा रही है। कनेक्शन धारकों को पर ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं वो पानी वेस्ट तो नहीं कर रहे हैं। जो वेस्ट कर रहे है उनको नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। पानी के वेस्ट को रोकने के लिए जुर्माने का भी प्रावधान किया जा रहा है। यह जुर्माना 1000 रुपये तक हो सकता है।'

लोगों के किया जा रहा है जागरूक

अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मंझनपुर सुनील कुमार ने कहा कि 'नगर पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया कि जो पानी की वेस्टेज हो रही है उसे कैसे रोका जाए। इस पर हम लोग रणनीति बना रहा हैं और जहां भी हमारे वाटर पाइप लाइन लीकेज हैं उसे बंद किया जा रहा है। जनता में जन जागरूकता फैलाई जाए कि पानी की वेस्टेज कैसे रोकी जाय। अगर वो फिर भी नहीं मान रहे हैं तो उनको नोटिस के द्वारा रोका जाए। यदि उसके बाद भी नहीं माने तो कार्रवाई की जाए।

मेघदूत से जलदूत तक: नगर पंचायत मंझनपुर की सार्थक पहल, पानी वेस्ट किया तो भरना होगा 'जुर्माना'   

गिरता भूगर्भ जल चिंता का विषय

गिरता भूगर्भ जल स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में पानी की एक एक बूंद इंसानी जिंदगी के लिए कीमती हो जाती है। पानी की इसी कीमत को समझाने के लिए नगर पंचायत का यह फैसला है इन दिनों चर्चा में है। नगर पंचायत ने इलाके में पानी की कीमत को समझते हुए पानी बचाने पर जोर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने वार्ड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पारित करते हुए पानी को बर्बाद करने वालो पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है। नगर पंचायत का मानना है कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए जो जुर्माना जनता से लिया जायेगा, वह भी जनता के विकास कार्य में ही खर्च किया जायेगा। इस फैसले के बाद मंझनपुर नगर पंचायत की आम जतना बेहद खुश है उनको यह उम्मीद है कि पानी की बर्बादी रोकने का इससे अच्छा तरीका दूसरा हो ही नहीं सकता।

सराहनीय पहल

नगर पंचायत की पहल के बाद आम नागरिकों और युवाओं का कहना है कि 'नगर पंचायत का फैसला सराहनीय है लेकिन नगर पंचायत को पहले अपने स्टैंड पोस्ट और नलों से पानी के वेस्टेज को रोकना होगा। जो पहल अब शुरू हुई है इससे आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा।

मेघदूत से जलदूत तक: नगर पंचायत मंझनपुर की सार्थक पहल, पानी वेस्ट किया तो भरना होगा 'जुर्माना'   

सभासदों ने किया समर्थन

नगर पंचायत मंझनपुर के भौगोलिक दायरे में बारह वार्ड आते हैं। इन बारह वार्डों को नगर पंचायत प्रशासन चार नलकूप और दो पानी की टंकियो से पानी की सप्लाई की जाती है। मंझनपुर नगर पंचायत की कुल आबादी 17 हजार से अधिक है, जिसमें पानी के कनेक्शन 5 हजार से अधिक हैं। नगर पंचायत के इस फैसले पर इलाके के सभी सभासदों ने खुलकर समर्थन किया है साथ ही वह खुद भी जनता के बीच जाकर उनको जल संरक्षण के मायने समझा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget