एक्सप्लोरर

Haridwar: उत्तराखंड चुनाव में हरिद्वार में सबसे ज्यादा पकड़ी गई शराब, आबकारी विभाग ने दर्ज किए इतने केस

Haridwar News: उत्तराखंड चुनाव के दौरान हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा शराब पकड़ी गई है. आबकारी विभाग ने चुनावों के दौरान यहां भारी मात्रा में शराब पकड़ी जो चुनाव में घर-घर पहुंचाई जानी थी.

Haridwar News: वैसे तो लगभग हर चुनाव में शराब का जमकर इस्तेमाल होता है. वोटरों को लुभाने के लिए चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है लेकिन उत्तराखंड के चुनावों में इस बार शराब का खूब बोलबाला रहा. लेकिन हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा शराब पकड़ी गई है. आबकारी विभाग ने चुनावों के दौरान यहां भारी मात्रा में शराब पकड़ी जो चुनाव में घर-घर पहुंचाई जानी थी. आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत ने बताया कि चुनाव के दिनों में इस एक जिले में ही आबकारी टीम ने 161 केस दर्ज किए हैं.

आबकारी टीम ने 161 केस दर्ज किए

आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत ने बताया आचार संहिता के दौरान हरिद्वार जिले में एक जनपदीय परिवर्तन की टीम थी और एक आबकारी की टीम थी. जिसने चुनाव के दौरान जगह-जगह छापेमारी में 161 केस दर्ज किए हैं. इस दौरान आबकारी टीम ने करीब 62 सौ लीटर शराब पकड़ी है. जिसका कुल मूल्य 20 लाख रुपए है. उन्होंने बताया कि इसमें जो भी अभियोग दर्ज किए गए हैं वो सभी गिरफ्तारी वाले हैं. हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा छापेमारी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में की गई है. हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र सेंसेटिव जोन में आता है. चुनाव आयोग ने भी इस क्षेत्र को सेंसेटिव जोन घोषित किया था इसलिए सबसे ज्यादा छापेमारी इसी क्षेत्र में की गई और सबसे ज्यादा शराब भी यहीं से बरामद हुई है.

संजय रावत के मुताबिक आबकारी विभाग ने करीब 900 जगह छापेमारी की थी. जिसमें 161 अभियोग दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मंडल परिवर्तन की टीम ने आश्रम व नेताओं के घर छापेमारी कर भी शराब पकड़ी थी. इस मामले में उच्च अधिकारी द्वारा जांच चल रही हैं. अभी प्रथम दृष्टया केस दर्ज किया गया है. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि ये शराब कहां से आई थी और किसकी थी. ग्रामीण क्षेत्र में जो कच्ची भट्टियां थी जहां कच्ची शराब बनाई जा रही थी उन्हें नष्ट कर दिया गया है.

ये भी पढे़ं-

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- मैंने गरीबी के भाषण नहीं सुने, गरीबी में जिंदगी गुजारकर आया हूं

शाहजहां के उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार मुफ्त, असल कब्र तक जाने की इजाजत होगी

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget