एक्सप्लोरर

Kaushambi News: बिन ब्याही गर्भवती हुई बेटी तो पिता ने पत्नी के साथ मिलकर घोंट दिया गला, तेजाब से जलाया शव

Kaushambi News: पुलिस के मुताबिक मृतका के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई थी. समाज में उसकी इज्जत नीलाम ना हो, इसलिए पिता ने पत्नी के साथ मिलकर बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में मंगलवार को नहर से मिले युवती के शव मामले का पुलिस (Police) ने आठ घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक ये मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा था, जहां युवती के पिता ने पत्नी के साथ मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. युवती किसी लड़के से बात करती थी और बिन ब्याही गर्भवती हो गई थी, घर के भीतर से प्रेगनेंसी किट एवं गर्भनिरोधक गोलियां भी बरामद हुई थी, जिसके बाद दंपति ने मिलकर बेटी हत्या कर दी और थाने में उसके लापता होने की तहरीर भी दे दी.

खबर के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद निवासी राम नरेश की 21 साल बेटी निशा देवी की मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक नहर में सड़ी लाश मिली थी. जिसके बाद पिता रामनरेश को बुलाया गया तो उन्होंने शव की बेटी के रूप में शिनाख्त की. राम नरेश ने बताया था कि 31 जनवरी 2023 की सुबह लगभग 4 बजे उसकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी, तब से वो दोबारा वापस नहीं आई, जिसके बाद 3 फरवरी को मंझनपुर कोतवाली में उसने युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. 

पिता ने स्वीकार किया अपना जुर्म

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो परिजनों पर हत्या का शक हुआ, इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता राम नरेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी बेटी का किसी से अवैध संबंध था, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई थी. समाज में उसकी इज्जत नीलाम ना हो, इसलिए उसने पत्नी के साथ मिलकर बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने भाई गुलाब और रमेश के साथ मिलकर शव को नहर में ले जाकर फेंक दिया था. पहचान छिपाने के लिए निशा के शरीर पर बैटरी का तेजाब भी डाला गया था.

पुलिस ने इस मामले में रामनरेश, पत्नी और उसके दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. ऑनर किलिंग की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. इसमें जो भी विधिक कार्रवाई है उसे किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवती द्वारा मोबाइल फोन पर कई लोगों से बात करने की जो बात सामने आई है उसकी जांच की जा रही है, लेकिन जो घटना का मोटिव है उसके पिता ने यही स्वीकार किया है. पिता अपनी बेटी को ऐसा न करने से मना किया करता था लेकिन बेटी नहीं मानती थी, जिससे उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP को मिला नया साथी, जल्द लगेगी मुहर! संगठन में बदलाव पर बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget