एक्सप्लोरर

Kaushambi News: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर बीजेपी नेता के बेटों ने किया हमला, सिपाही का सिर फोड़ा

Kaushambi News: बीजेपी नेता के दोनों बेटों ने बीच-बचाव के लिए आई पुलिस की टीम पर भी हमला बोल दिया, जिसमें कांस्टेबल के सिर में गहरी चोट आई और खून निकलने लगा. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम (Police) पर बीजेपी (BJP) नेता के दो बेटों ने हमला बोल दिया. इस हमले में एक सिपाही के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता ओम प्रकाश के दोनों बेटे रामू और जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 

खबर के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर बाजार में पंकज सोनकर फल की दुकान लगाता है. मंगलवार रात करीब आठ बजे पंकज का 15 साल का बेटा आकाश दुकान में बैठा था, इसी दौरान करनपुर सौरई निवासी बीजेपी के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश पासी का बेटा जयप्रकाश फल खरीदने पहुंच गया. आकाश ने फल लेने से पहले उधारी के पैसों की मांग की. इसी बात पर जयप्रकाश से उसका झगड़ा हो गया और वो गाली गलौज देते हुए घर गया और वहां से अपने भाई रामू के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गया. दोनों भाईयों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया.

पुलिस की टीम पर भी किया हमला

मारपीट का शोरगुल सनुकर गश्त कर रहे सिराथू चौकी इंचार्ज चंदन सिंह, कांस्टेबल विकास यादव के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने लगे. आरोप है कि बीजेपी नेता के दोनों दबंग बेटों ने इसी दौरान विकास यादव पर हमला बोल दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिराथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया. सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह सैनी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को भगा दिया. इसके पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस मामले पर सिराथू सीओ डॉ. केजी सिंह ने फलों के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था. जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी. इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने हमारे कांस्टेबल और दरोगा पर हमला कर दिया. जिसमे एक सिपाही के सिर पर चोटें आई हैं. इस घटना के संबंध में तत्काल जो घटना करने वाले थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में कोई तथ्य विवेचना के दौरान प्रकाश में आएगा तो उसके संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी. घायल सिपाही की हालत अब ठीक है. 

ये भी पढ़ें- Budget 2023: क्या अखिलेश यादव के समर्थन में हैं मायावती? बजट पर कहा- 'झूठी उम्मीदें क्यों?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget