एक्सप्लोरर

Kaushambi: किताब में राष्ट्रगान में 'त्रुटि' पर विपक्ष के निशाने पर सरकार, शिक्षा विभाग ने प्रकाशक पर फोड़ा ठीकरा

उत्तर प्रदेश में पांचवीं कक्षा की हिंदी की किताब में राष्ट्रगान में दो शब्दों के छूट जाने पर बवाल मच गया. इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंटर को दोबारा छपाई के निर्देश दिए हैं.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में कक्षा 5 की 'वाटिका' नाम की हिंदी की किताब के आखिरी में राष्ट्रगान (National Anthem) की पंक्तियों से 'उत्कल' और ' बंग' शब्द न छपने का जिम्मेदार प्रिंटिंग प्रेस को ठहराया गया है. जिले में लगभग 26553 किताब में गड़बड़ी मिली है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने उच्च स्तरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है. मथुरा के सील प्रकाशन को गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. प्रकाशक को हफ्ते भर के भीतर दूसरी किताब देने का आदेश दिया गया है.

लगभग तीन लाख किताबों में पाई गई गड़बड़ी

कौशांबी समेत पूरे प्रदेश में लगभग ढाई से तीन लाख किताबों में गलत राष्ट्रगान छपा है. उधर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गलती को सरकार का नकारापन बताया है. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सरकार की तरफ से बच्चों को निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है. अप्रैल 2022 से सत्र शुरू हो गया था लेकिन इस बार सत्र शुरू होने के लगभग 5 महीने देर से यानी सितंबर माह में बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई गईं. किताब मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे लेकिन उनकी खुशियां पल भर में काफूर भी हो गई क्योंकि कक्षा 5 की वाटिका नामक हिंदी की पुस्तक के आखिरी पेज में राष्ट्रगान की पंक्तियों में दो शब्द गायब मिले. 

Haldwani News: हल्द्वानी में आवारा पशु की वजह से हादसे का शिकार होते-होते बचे केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, डीएम से की शिकायत

प्रिंटिंग प्रेस को दी गई एक सप्ताह की मोहलत

राष्ट्रगान के साथ छेड़छाड़ की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. पहले तो शिक्षा विभाग ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन मीडिया में खबरें आने लगीं तो शिक्षा विभाग ने राष्ट्रगान में गड़बड़ी की जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद प्रिंटिंग प्रेस को फटकार लगाई गई. इतना ही नहीं किताबों को बदल कर दूसरी देने का भी निर्देश दिया गया. बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे जनपद में वाटिका के नाम से जो किताब आई है उस किताब के अंतिम पेज पर जो राष्ट्रगान छपा है उसमें गलती से 'उत्कल' और 'बंग' शब्द छूट गए हैं. मामला संज्ञान में आते ही हमने संबंधित सील प्रिंटर मथुरा को नोटिस दिया है. उन्हें एक सप्ताह के अंदर किताबें बदलने का भी आदेश दिया गया है. 

ये भी पढ़ें -

Etawah: 'उनका स्वागत करने वाला पहला शख्स होउंगा', शिवपाल यादव के बीजेपी में आने की संभावना पर बोले साक्षी महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget