एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो मकानों को किया जमींदोज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है. प्रशासन ने नगर पंचायत करारी में नाले पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दो व्यक्तियों के मकान गिरा दिए.

UP News: यूपी के कौशांबी में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है. बुलडोजर लगाकर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के मकान गिराए जा रहे हैं. इसी क्रम में नगर पंचायत करारी में नाले पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले दो व्यक्तियों का मकान बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया है. प्रशासन, भारी पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारियों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक कार्रवाई चली. 

नाली पर कब्जा कर मकान करने बनाने वाले मो. उमर ने बताया कि उसे लगभग 20 साल पहले नगर पंचायत की तरफ से आबादी में जमीन मिली थी. उसका कागजात भी है. मकान अवैध तरीके से नहीं बनाया गया है, क्योंकि उसका नक्शा भी पास है. पहले भी एक नोटिस मिली थी. नोटिस में वैध तरीके से मकान बनाने का कागजात लगाकर जवाद दिया गया है. इसके बाद भी नगर प्रशासन ने जबरन मकान गिरवा दिया है.

Watch: अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का शायराना अंदाज में पलटवार, कहा- ये झूठ और फरेब का जहर..

अवैध अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने दी चेतावनी
करारी नगर पंचायत के आजाद नगर में मो. उमर अंसारी और किंग नगर मोहल्ले में मोहीब उल्ला ने नाले पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया था. इसकी लगातार नगर प्रशासन से शिकायत भी हो रही थी. अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी की थी. नोटिस जारी कर मकान को गिराए जाने का निर्देश भी दिया था. बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने मकान नहीं गिराया. इसी क्रम में बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारी प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर लगवाकर दोनों मकानों को जमींदोज करवा दिया. लगभग 2 घंटे तक नगर प्रशासन की कार्रवाई चलती रही.

इस दौरान अवैध कब्जा धारकों के होश उड़ गए. प्रशासन ने अवैध कब्जा धारकों को चेतावनी दिया कि शासन की मंशा के अनुसार अवैध कब्जा छोड़ दें. अन्यथा प्रशासन की कार्रवाई की जद में अवैध कब्जा धारक आएंगे. यदि किसी ने प्रशासन की कार्रवाई में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहा करारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने?
करारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत करारी में आजाद नगर और किंग नगर में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से नाले पर कब्जा कर रखा था. उन लोगों को नोटिस भी दिया गया था, क्योंकि इसकी कई दिनों से शिकायत भी मिल रही थी. किंतु नोटिस देने के बाद भी उन लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया था. नगर पंचायत करारी के कर्मचारी प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटवा आया है.

ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी पर कोर्ट के फैसले के बाद आज पहली सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget